टीकमगढ़ में बाप-बेटे की साथ एक साथ जलीं चिताएं: एक दिन पहले बेटे की सिर कटी लाश मिली थी, पिता का कैंसर से निधन – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में बाप-बेटे की साथ एक साथ जलीं चिताएं:  एक दिन पहले बेटे की सिर कटी लाश मिली थी, पिता का कैंसर से निधन – Tikamgarh News

विजयपुर गांव में पिता-पुत्र का अंतिम संस्कार रविवार रात को किया गया है।

टीकमगढ़ के विजयपुर गांव में एक युवक की सिर काटकर हत्या कर दी गई। मृतक 32 साल का अखिलेश कुशवाहा है। जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि घटना की जांच के लिए आज सागर रेंज आईजी हिमानी खन्ना घटनास्थल पर पहुंच रही हैं।

.

रविवार को मिली लाश में सिर धड़ से अलग था। सिर को एक चबूतरे पर लगे झंडे के नीचे रखा गया था। इस वजह से नरबलि की आशंका जताई जा रही है।

एक दिन पहले पुलिस को विजयपुर गांव में सिर कटी लाश मिली थी।

बाप का कैंसर से निधन, एक साथ जली दो चिताएं

दुखद संयोग यह रहा कि मृतक के पिता गोला कुशवाहा का भी रविवार सुबह कैंसर से निधन हो गया था। देर रात दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में मृतक की मां मानसिक रूप से कमजोर हैं। उनके 3 और 17 वर्ष के दो भाई भी हैं।

एसपी मनोहर मंडलोई ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की।

एसपी मनोहर मंडलोई ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की।

कुशवाहा समाज के अध्यक्ष आनंद कुशवाहा ने बताया कि मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। जतारा विधायक हरिशंकर खटीक के भाई सुनील खटीक ने अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपए की मदद की है। पुलिस ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

कुशवाहा समाज अध्यक्ष आनंद कुशवाहा ने समाज के लोगों के साथ परिजनों से की मुलाकात की है।

कुशवाहा समाज अध्यक्ष आनंद कुशवाहा ने समाज के लोगों के साथ परिजनों से की मुलाकात की है।

Source link