सराफा व्यापारी की कार में अचानक लगी आग: सोने-चांदी का सामान बचा, दोनों व्यापारी सुरक्षित; जलकर राख – Mandla News

सराफा व्यापारी की कार में अचानक लगी आग:  सोने-चांदी का सामान बचा, दोनों व्यापारी सुरक्षित; जलकर राख – Mandla News


मंडला में रविवार को अचानक एक सराफा व्यापारी की कार में अचानक आग लग गई। घटना सोमवार दोपहर हिरदेनगर चौकी क्षेत्र की है। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

.

इंजन से आग की लपटें उठीं। कार जलकर खाक हुई।

अरुण सोनी अपने एक दोस्त के साथ हुंडई कार से मंडला से मुनु गांव के साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। चौगान गांव के पास झीना घाट में उनकी कार में अचानक आग लग गई। धुआं देखते ही दोनों ने कार रोक दी और बाहर निकल गए।

दोनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। कार में रखी सोने-चांदी की पेटी को वे सुरक्षित निकालने में सफल रहे। हालांकि, अन्य सामान नहीं निकाल पाए और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

हिरदेनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link