सहेली ने बेच डाली ‘सहेली’, कीमत रखी सिर्फ 275000 रुपए; बचपन की दोस्ती थी

सहेली ने बेच डाली ‘सहेली’, कीमत रखी सिर्फ 275000 रुपए; बचपन की दोस्ती थी


Last Updated:

Bhopal Missing Girl: दोस्त, दोस्त न रहा…यह कहावत इस कहानी पर बखूबी फिट होती है. दरअसर, यह घटना भोपाल की है जहां कुछ रूपयों के लिए एक लड़की ने अपनी बचपन की सहेली को अंजान हाथों में बेच दिया.

सहेली ने सहेली का किया सौदा

रमाकांत दुबे/ भोपाल: दुश्मन ना करे, दोस्त ने वो काम किया है…” ये लाइन उस भोपाल की लड़की की हालत बयां करने के लिए काफी है, जिसका सौदा उसकी ही बचपन की सहेली ने कर दिया. शादी के नाम पर उसे 2.75 लाख रुपए में बेच दिया गया, और वो भी किसी अनजान शख्स के हाथों. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

कहां का है मामला?

भोपाल की रहने वाली एक युवती को उसकी ही बचपन की सहेली ने शादी का सपना दिखाकर राजस्थान में 2.75 लाख रुपये में बेच दिया. जिस दोस्त को वह अपनी सबसे बड़ी ताक़त मानती थी, वही उसकी सबसे बड़ी मुसीबत बन गई. सिर्फ दोस्त ही नहीं, इस सौदे में कुछ रिश्तेदार भी शामिल थे. मामला सामने तब आया जब लड़की छह महीने से लापता थी और परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

शादी के नाम पर किया सौदा

लड़की की शादी जबरन नरेंद्र नाम के शख्स के साथ करवा दी गई. राजस्थान के झालावाड़ में उसके साथ लगातार शोषण और प्रताड़ना होती रही. हबीबगंज थाने में जब परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो शुरुआती जांच ढीली-ढाली रही. लेकिन जब मामला गंभीर होता गया, तो पुलिस हरकत में आई. जांच में हबीबगंज पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई है. अगर वक्त पर सही एक्शन लिया जाता, तो युवती को इतनी देर तक उस नर्क में नहीं गुजारना पड़ता.

राजस्थान से मिली सकुशल, आरोपी हिरासत में

भोपाल पुलिस की टीम ने राजस्थान जाकर युवती को झालावाड़ से सही-सलामत बरामद किया. साथ ही आरोपी नरेंद्र और कुसुम को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसीपी शशांक ने बयान में कहा कि सभी आरोपियों की तलाश जारी है और किसी को छोड़ा नहीं जाएगा.

homemadhya-pradesh

सहेली ने बेच डाली ‘सहेली’, कीमत रखी सिर्फ 275000 रुपए; बचपन की दोस्ती थी



Source link