बुरहानपुर में सावन के तीसरे दिन रविवार को आदिशक्ति महिला मंडल ने कांवड़ यात्रा निकाली।
बुरहानपुर में सावन महीने के तीसरे दिन रविवार को आदिशक्ति महिला मंडल ने कांवड़ यात्रा निकाली। यात्रा में ताप्ती सेवा समिति की अध्यक्ष सरिता भगत और नगर निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव भी शामिल हुईं। आदिशक्ति महिला मंडल की प्रमुख सविता चौकसे ने कहा-
.
यात्रा की शुरुआत लालबाग की सागरवाड़ी से हुई। यात्रा सागर टॉवर चौराहा और फोरलेन मार्ग से होते हुए आगे बढ़ी। फिर सिंधीबस्ती चौराहा, शनवारा चौराहा, जय स्तंभ चौराहा और शिवकुमार सिंह चौराहा से होते हुए ताप्ती नदी के राजघाट पहुंची।


कांवड़ यात्रा में शामिल आदिशक्ति महिला मंडल की महिलाएं।
ताप्ती नदी के जल से किया गया भगवान शिव का अभिषेक
कांवड़ यात्रा में बालिकाएं, महिलाएं और युवा भक्त भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। राजघाट पहुंचने के बाद भक्तों ने ताप्ती नदी से पवित्र जल भरा। इसके बाद यात्रा दोपहर में वापस सागरवाड़ी के महादेव मंदिर पहुंची। जहां ताप्ती जल से भगवान शिव का अभिषेक करके प्रसाद वितरण किया गया। इस साल कावड़ यात्रा का ये चौथा साल है।