प्रतिबंध के बावजूद हलाली डैम पहुंच रहे लोग: पानी का तेज बहाव और चट्टानों की फिसलन से हर साल होते हैं हादसे – Vidisha News

प्रतिबंध के बावजूद हलाली डैम पहुंच रहे लोग:  पानी का तेज बहाव और चट्टानों की फिसलन से हर साल होते हैं हादसे – Vidisha News


डैम से 60 फीट की ऊंचाई से गिरता है पानी।

विदिशा से 50 किलोमीटर दूर स्थित हलाली डैम छोटी पचमढ़ी के नाम से मशहूर है। इस डैम पर हरियाली से ढंकी पहाड़ियां और झरने हैं। विदिशा, रायसेन और भोपाल से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।

.

प्रशासन ने बारिश के मौसम में सुरक्षा कारणों से डैम पर आने-जाने पर रोक लगा रखी है। फिर भी सैकड़ों लोग परिवार के साथ यहां नहाने और पिकनिक मनाने आ रहे हैं। डैम से 60 फीट की ऊंचाई से गिरता पानी देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। लेकिन यही खूबसूरती कई बार खतरनाक साबित हुई है।

हर साल यहां होते हैं हादसे पानी का तेज बहाव और चट्टानों की फिसलन के कारण हर साल यहां हादसे होते हैं। प्रशासन और स्थानीय पुलिस की चेतावनी के बावजूद पर्यटक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते निगरानी नहीं बढ़ाई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासन को मौके पर सुरक्षा बल तैनात कर कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।

प्रशासन और स्थानीय पुलिस की चेतावनी के बावजूद पर्यटक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।



Source link