दमोह के बटियागढ़ में दवाओं से भरा ट्रक पलटा: ड्राइवर और क्लीनर घायल, गाजियाबाद से जबलपुर आ रहा था वाहन – Damoh News

दमोह के बटियागढ़ में दवाओं से भरा ट्रक पलटा:  ड्राइवर और क्लीनर घायल, गाजियाबाद से जबलपुर आ रहा था वाहन – Damoh News


दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम 6 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक संजय विश्वकर्मा और परिचालक गोविंद सिंह राय घायल हो गए।

.

घायलों को 100 डायल पुलिस की मदद से बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ट्रक (यूपी 13 बीटी 7207) गाजियाबाद से जबलपुर आ रहा था। बटियागढ़ के पास छोटी चढ़ाई पर संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ।

ट्रक में खेतों में डालने वाली दवाएं भरी हुई थीं। मौके पर पहुंची 100 डायल की टीम के आरक्षक राकेश ठाकुर और पायलट जितेंद्र सिंह राजपूत ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चढ़ाई पर नियंत्रण न रहना हादसे का कारण माना जा रहा है।



Source link