बेंगलुरु से आजमगढ़ जा रहा टमाटर लदा ट्रक पलटा: मैहर के NH-30 पर चालक को आई झपकी, मदद को पहुंचे ग्रामीण – Maihar News

बेंगलुरु से आजमगढ़ जा रहा टमाटर लदा ट्रक पलटा:  मैहर के NH-30 पर चालक को आई झपकी, मदद को पहुंचे ग्रामीण – Maihar News


मैहर में सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक टमाटर से भरा ट्रक पलट गया। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हुआ। ट्रक बेंगलुरु से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जा रहा था।

.

हादसे का कारण चालक को आई झपकी बताया जा रहा है। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर AP39T6228 है।

2 तस्वीरें देखिए…

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि सड़क पर भारी मात्रा में टमाटर बिखर गए। स्थानीय लोगों ने सड़क पर फैले टमाटरों को खाली कैरेट में भरकर व्यवस्था बनाने में मदद की।

मैहर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाया। साथ ही मर्ग कायम कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Source link