भगवान गणेश की मूर्ति पर बवाल, कारीगर का मुंह काला किया, लेकर गए थाने

भगवान गणेश की मूर्ति पर बवाल, कारीगर का मुंह काला किया, लेकर गए थाने


Last Updated:

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में गणेश भगवान की प्रतिमा को लेकर जमकर बवाल हुआ. हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भगवान की प्रतिमा को प्री वेडिंग शूट की तर्ज पर बनाया गया था. फिलहाल इस मामले में प…और पढ़ें

इंदौर में गणेश प्रतिमा को लेकर विवाद.

हाइलाइट्स

  • इंदौर में भगवान गणेश की मूर्ती पर विवाद
  • कारीगर ने मॉर्डन तरीके से बनाई प्रतिमा
  • हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया मुंह काला, FIR दर्ज
मिथिलेश गुप्ता

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार को जमकर बवाल हुआ. खजराना इलाके में कारीगर ने गणेश भगवान की प्रतिमा को काफी आधुनिक तरीके से बनाया था. इसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. मूर्तिकार की गणेश प्रतिमा को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने काफी नाराजगी जाहिर की. लोगों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया. हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा को परंपराओं के खिलाफ बताते हुए विरोध जताया. फिर प्रतिमा बनाने वाले कारीगर का मुंह काला कर दिया. इसके बाद वे कारीगरों को खजराना थाने लेकर पहुंचे और पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई.

पुलिस ने कारीगरों के खिलाफ कार्यकर्ताओं की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए खजराना थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

हिंदू संगठन ने जाहिर की नाराजगी

इंदौर के खजराना में आधुनिक शैली की गणेश प्रतिमा को लेकर जमकर बवाल हुआ. हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कारीगर का मुंह काला किया और उसे थाने लेकर पहुंचे. फिलहाल पुलिस ने कारीगरों पर केस दर्ज कर लिया है. मालूम हो कि पिछले साल भी भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर विवाद हुआ था.

पिछले साल जिस मूर्तिकार ने बुर्का पहनाकर मूर्ति बनाई थी, उसी मूर्तिकार के साथ 3 और लोगों पर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है. हिंदू संगठन का कहना है कि कैटवॉक और प्री वेडिंग शूट की तर्ज पर भगवान गणेश की प्रतिमा डिजाइन की जा रही थी. भगवान गणेश की आकृति को मॉडल लूक में बनाकर हिंदू भावना को आहत करने की कोशिश की गई है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

homemadhya-pradesh

भगवान गणेश की मूर्ति पर बवाल, कारीगर का मुंह काला किया, लेकर गए थाने



Source link