मैहर के गोलामठ मंदिर में शिवलिंग का पगड़ी पहनाकर श्रृंगार: हर-हर महादेव के जयकारे लगाकर किया भोलेनाथ का जलाभिषेक – Maihar News

मैहर के गोलामठ मंदिर में शिवलिंग का पगड़ी पहनाकर श्रृंगार:  हर-हर महादेव के जयकारे लगाकर किया भोलेनाथ का जलाभिषेक – Maihar News


गोलामठ मंदिर में शिवलिंक का पगड़ी से किया श्रृंगार।

मैहर के प्रसिद्ध गोलामठ शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर रहे हैं। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं। वहीं

.

श्रद्धालु भगवान शिव को कच्चा दूध, दही, भांग, धतूरा, बेलपत्र और पुष्पमालाएं अर्पित कर रहे हैं। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। भक्तों की सुविधा के लिए स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।

शिवलिंग को पहनाई पगड़ी।

सावन का महीना शिव भक्ति का विशेष माह माना जाता है। भक्त सोमवार का व्रत रखते हैं। शाम को विधिवत पूजा-अर्चना कर व्रत खोलते हैं। मान्यता है कि सावन में सच्चे मन से की गई शिव उपासना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शाम तक भक्तों की आस्था से मंदिर परिसर आलोकित रहा। कुछ स्थानों पर भंडारे और धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इससे पूरे क्षेत्र में आस्था का माहौल बना रहा।



Source link