नागपंचमी 2025: अपनी राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, पाएं कालसर्प दोष से तुरंत मुक्ति

नागपंचमी 2025: अपनी राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, पाएं कालसर्प दोष से तुरंत मुक्ति


उज्जैन. हिंदू धर्म में भगवान शिव के प्रिय मास सावन को सबसे पवित्र माना जाता है. श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पांचवीं तिथि को नागपंचमी मनाई जाती है. इस साल नागपंचमी 29 जुलाई यानि कल है, वैसे तो लोग सांप से डरते हैं, लेकिन सालभर में एक दिन ऐसा आता है, जब सांपों से डरने की बजाय विधि-विधान से उनकी पूजा की जाती है. सांपों को हिंदू धर्म में देवताओं का दर्जा दिया गया है. उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, नागपंचमी के दिन अगर राशि अनुसार शिव का अभिषेक किया जाएं, तो कालसर्प दोष तो दूर होता ही है, साथ ही सालभर भगवान शंकर का आर्शीवाद बना रहता है.

राशि अनुसार करें नागपंचमी पर शिव का अभिषेक
मेष – इस राशि के जातक को नागपंचमी के दिन गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से शत्रु बाधा दूर होती है.

वृषभ – नागपंचमी के दिन इस राशि के जातक को गाय के शुद्ध दूध से महादेव का अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से रुके हुए कार्य पुण होते है.

मिथुन – इस राशि के जातक को नागपंचमी के दिन गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से करियर मे तरक्की मिलती है.

कर्क – नागपंचमी के दिन इस राशि के जातक को शुद्ध घी से देवों के देव महादेव का अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से व्यापार मे लाभ होता है.

सिंह – इस राशि के जातक को नागपंचमी के दिन गंगाजल में रोली मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मे सुधार होता है.

कन्या – नागपंचमी के दिन इस राशि के जातक को गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. इसके बाद शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से कर्जो से मुक्ति मिलती है.

तुला – इस राशि के जातक को नागपंचमी के दिन पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करना बेहद शुभ होता है.

वृश्चिक – नागपंचमी के दिन इस राशि के जातक को दूध में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से रुके हुए कार्य पुरे होते है.

धनु – इस राशि के जातक को नागपंचमी के दिन गाय के दूध में केसर मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से पैसो की परेशानी दूर होती है.

मकर – नागपंचमी के दिन इस राशि के जातक को गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से कई दोषों का निवारण होता है.

कुंभ – इस राशि के जातक को नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से रिश्ते मधुर होते है.

मीन – नागपंचमी के दिन इस राशि के जातक को गन्ने के रस से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें. ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होकर व्यापार मे वृद्धि करवाते है.



Source link