मोबाइल चोरी कर फोन पे से निकाले 40 हजार रुपए: बैतूल पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीसरा फरार – Betul News

मोबाइल चोरी कर फोन पे से निकाले 40 हजार रुपए:  बैतूल पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीसरा फरार – Betul News



बैतूल के पाथाखेड़ा में मोबाइल चोरी और फोन पे से पैसे निकालने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी निश्चल एन. झारिया के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए चौकी पाथाखेड़ा, थाना सारणी पुलिस ने आरोपियों से 40,000 रुपए की नकद

.

घटना 17 जुलाई 2025 की है जब राकेश बाबरिया ने थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति रात में उनके घर से मोबाइल फोन चुरा ले गए। आरोपियों ने मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए फोन पे ऐप के माध्यम से 40,000 रुपए ट्रांसफर कर लिए थे।

लॉक नहीं था फोन पे एप सारणी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जांच के दौरान संदिग्ध अंकित बेले से पूछताछ में उसने अपने साथियों विशाल बेले और निक्की के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि मोबाइल फोन में सुरक्षा लॉक न होने के कारण उन्होंने फोन पे के माध्यम से पहले निक्की के खाते में राशि ट्रांसफर की। फिर वह राशि अंकित बेले के खाते में ट्रांसफर कर दी गई।

पुलिस ने अंकित बेले से 15,000 रुपए और विशाल बेले से 25,000 रुपए, कुल 40,000 रुपए की नकद राशि बरामद की है। तीसरा आरोपी निक्की अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इस मामले में उप निरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक ज्ञान सिंह टेकाम, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, आरक्षक सुभाष मण्डलोई और आरक्षक रवि दर्शिमा की सराहनीय भूमिका रही।



Source link