ऋषभ पंत के बाहर होने के बाद टीम का उप कप्तान कौन, किसको मिलेगी टीम की कमान

ऋषभ पंत के बाहर होने के बाद टीम का उप कप्तान कौन, किसको मिलेगी टीम की कमान


Last Updated:

27 जुलाई को बीसीआई का मेल आता है कि एन जगदीशन के कवर के तौर पर शामिल किया गया और अपडेटेड स्क्वाड की लिस्ट मेल पर आ जाती है जिसमें कहीं पर भी ज़िक्र नहीं है कि टीम का उपकप्तान कौन है . यानि टीम मैनेजमेंट पर छोड़…और पढ़ें

ऋषभ पंत की जगह उप कप्तान तय नहीं, गिल बाहर गए तो के राहुल संभालेंगे कमान
ओवल . भारतीय क्रिकेट में एक बात सालों साल से नहीं बदली और वो है अंतिम समय तक सबकुछ छुपाकर रखना . फिर वो चाहे टीम का ऐलान हो या प्लेइंग इलेवन बताना. अब एक सवाल ओवल टेस्ट के दौरान हर किसी के ज़ेहन में मँडरा रहा है कि टीम का उपकप्तान कौन है .विकेटकीपर पंत की जगह एन जगदीशन तो आ गए पर उपकप्तान को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया .

अब ज़रा एक पल के लिए सोचिए कि ख़ुदा ना ख़ास्ता शुभमन गिल को चोट लगती है या किसी कारण वश उनको बाहर जाना पड़ता है तो कौन सँभालेगा टीम की कमान . वैसे तो टीम में कई सीनियर खिलाड़ी हैं पर वेल टेस्ट के लिए उप कप्तान कौन होगा ये तय नहीं है यानि एक और कंफ्यूजन की स्थिति बीसीसीआई नें अंतिम टेस्ट में पैदा कर दी है

ऋषभ पंत की जगह उप कप्तान कौन

टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और उपकप्तान ऋषभ पंत मैनचेस्टर में चोटिल होते हैं और सीरीज के अंतिम मैच के लिए बाहर हो जाते हैं . 27 जुलाई को बीसीआई का मेल आता है कि एन जगदीशन के कवर के तौर पर शामिल किया गया और अपडेटेड स्क्वाड की लिस्ट मेल पर आ जाती है जिसमें कहीं पर भी ज़िक्र नहीं है कि टीम का उपकप्तान कौन है . यानि टीम मैनेजमेंट पर छोड़ दिया गया कि जो उप कप्तान की पोजीशन के लिए जो नाम है वो दिमाग़ में उसकी तस्वीर बना ले. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक़ केएल राहुल गिल की अनुपस्थिति में मैदान पर टीम की कमान सँभालेंगे पर सवाल बड़ा ये है कि जो इस तरह की ज़िम्मेदारी से बचना चाह रहा हो और अपना ध्यान सिर्फ़ बल्लेबाज़ी पर लगाना चाहता हैं उस पर ये ज़िम्मेदारी क्यों थोपा जाए . वैसे भी राहुल को कप्तानी करने का बहुत ख़राब अनुभव रहा है .

घरेलू सीरीज में पहले नहीं होता था उप कप्तान

ओवल टेस्ट में भारतीय टीम बिना आफिशियल उप कप्तान के खेल रही है जिसको लेकर कई इंग्लिश पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल भी खड़े किए . पर आपको बता दें 70-80-90 के दशक में भारतीय टीम जब घरेलू सीरीज खेलती थी तो किसी को उप कप्तान नहीं बनाया जाता था . मैदान से कप्तान को अगर बाहर जाना पड़ता था तो कप्तान ही किसी खिलाड़ी को टीम का कमान सौंप देता था . बदलते समय के साथ टीम की सोच भी बदली और पिछली कुछ सीरीज से सेलेक्शन कमेटी घरेलू सीरीज के लिए भी उप कप्तान के पद के लिंए नाम सेलेक्ट करने लगे . भारतीय टीम के उप कप्तान के तौर पर सबसे लोकप्रिय नाम रहा अजिंक्य रहाणे का . रहाणे जब 2021-22 में टीम के उपकप्तान थे तो उन्होंने बाद में विराट की जगह कप्तानी की और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जिताया. अंजिक्य रहाणे को उप कप्तान रहते टीम से ड्रॉप भी किया गया जो खबर बगुतलदिन तक सुर्खियों में रही. कुल मिलाकर एक बात तो साफ है कि चाहे एक मैच की ही बात क्यों ना हो टीम के उप कप्तान के नाम की आफीशियली जानकारी होनी चाहिए

homecricket

ऋषभ पंत के बाहर होने के बाद टीम का उप कप्तान कौन, किसको मिलेगी टीम की कमान



Source link