Last Updated:
IND vs ENG 5th Test: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए करुण नायर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. इंग्लैंड के गस एटकिंसन ने 5 विकेट झटके.
हाइलाइट्स
- भारत ने पांचवें टेस्ट की पहली पारी में 224 रन बनाए.
- करुण नायर ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 57 रन बनाए.
- इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने सबसे अधिक 5 विकेट झटके.
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच गुरुवार को शुरू हुआ. भारत ने ओवल में खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन 6 विकेट पर 204 रन बना लिए थे. जब दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो करुण नायर 52 और वॉशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर खेल रहे थे. सुंदर ने पिछले मैच में शतक बनाया था. करुण की काबिलियत के बारे में सारा भारत जानता है. इस कारण फैंस को उम्मीद थी कि भारतीय टीम 260-270 रन बना सकती है. लेकिन इंग्लैंड ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए भारतीय अरमानों पर पानी फेर दिया है.
इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने सबसे अधिक 5 विकेट झटके. जोश टंग ने 3 विकेट अपने नाम किए. एक विकेट क्रिस वोक्स के नाम रहा जबकि शुभमन गिल रन आउट हुए. क्रिस वोक्स को पहले दिन के आखिरी घंटे में चोट लग गई थी. इस कारण वे पूरे मैच से बाहर हो गए हैं.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें