सीहोर में बारिश बनी आफत: दो माह पहले पुल की रेलिंग टूटी; पुलिया के पास मिट्टी बही, किसानों का रास्ता बंद – Sehore News

सीहोर में बारिश बनी आफत:  दो माह पहले पुल की रेलिंग टूटी; पुलिया के पास मिट्टी बही, किसानों का रास्ता बंद – Sehore News


सीहोर में इस वर्ष साल अधिक बारिश ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की कलई खोल दी है। नादनेर गांव में नर्मदा नदी पर बने पुल की मात्र दो माह पूर्व कराई गई मरम्मत की पोल पहली ही बारिश में खुल गई। नर्मदा के उफान पर आने से नवनिर्मित रेलिंग और सड़क बुरी तरह क

.

स्थानीय निवासी शिवकार सिंह और राजेश सिंह ने बताया कि माखन नगर को जोड़ने वाले इस पुल से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। यहां से स्कूली बच्चे, आम नागरिक और मवेशी भी गुजरते हैं। रेलिंग का टूटना निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही को दर्शाता है।

र्मदा के उफान पर आने से नवनिर्मित रेलिंग और सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

खेतों तक जाने का रास्ता बंद

इसी तरह मगरदा ग्राम पंचायत में दो दिन की लगातार बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पंचायत द्वारा निर्मित पुलिया के पास नदी के तेज बहाव से मिट्टी कटाव के कारण सैकड़ों किसानों का खेतों तक जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है।

करीब दो वर्ष पूर्व मगरदा ग्राम पंचायत द्वारा गाड़ाघाट पर बनाई गई पुलिया में नदी किनारे पीचिंग और पक्का गिट्टीकरण नहीं किया गया था। परिणामस्वरूप नदी के तेज बहाव से लगभग 10 मीटर चौड़ी मिट्टी बह गई है।

मानसून सीजन में अब तक 34 इंच बारिश

विशेष रूप से, इस मानसून सीजन में अब तक 34 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 26 इंच बारिश हुई थी। अधिक बारिश के कारण घटिया निर्माण वाली संरचनाएं लगातार क्षतिग्रस्त हो रही हैं।



Source link