India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के 5वें मुकाबले में टीम इंडिया का पूरा दबदबा देखने को मिल रहा है. पहली पारी में दोनों टीमों में कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी ने मैच में जान डाल दी. इंग्लैंड के सामने भारत ने रनों का अंबार लगा दिया है. तीसरे दिन टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम की दुर्दशा कर दी. दिन की विदाई भी इंग्लैंड के लिए अच्छी नहीं रही और आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड की नींद हराम कर दी.