नर्मदापुरम जिला अस्पताल में रात भर अंधेरा: डिलेवरी रुकी, रोते-बिलखते दिखे नवजात-प्रसूता, गर्मी के कारण उल्टियां करने लगीं महिलाएं – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम जिला अस्पताल में रात भर अंधेरा:  डिलेवरी रुकी, रोते-बिलखते दिखे नवजात-प्रसूता, गर्मी के कारण उल्टियां करने लगीं महिलाएं – narmadapuram (hoshangabad) News

जिला अस्पताल में आपरेशन के बाद प्रसूता महिलाओं को भर्ती रखते है। जहां अंधेरा होने से कई प्रसूता को घबराहट हुई।

नर्मदापुरम संभागीय मुख्यालय के एकमात्र सरकारी जिला अस्पताल में शनिवार और रविवार रात को करीब साढ़े 4 घंटे बिजली गुल रही। दो बार बिजली जाने से प्रसूता वार्ड, भर्ती वार्ड, वेटिंग रूम और बच्चा वार्ड पूरी तरह अंधेरे में डूबे रहे। गर्मी और उमस के कारण नवजा

.

पहली बार रात 8:50 बजे से 10:20 बजे तक अस्पताल के आधे हिस्से और डॉक्टर्स कॉलोनी की बिजली गुल रही। इसी दौरान एक गर्भवती की डिलीवरी अंधेरे में अटक गई। दूसरी बार रात 2:30 से सुबह 5 बजे तक फिर बिजली चली गई, जिससे हालात और बिगड़ गए। गर्मी के कारण कई महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, वे उल्टियां करने लगीं।

परिजन मोबाइल की टॉर्च से उजाला, हाथ से हवा करते रहे

प्रसूता महिलाओं के परिजन मोबाइल की टॉर्च से उजाला करते दिखे। वे हाथ से कपड़ा हिलाकर गर्मी में नवजातों को हवा कर रहे थे। रसीदपुर निवासी पार्वती बाई पाल ने बताया कि उनकी बहू की छह दिन पहले डिलीवरी हुई थी, बच्चा गर्मी से रोता रहा, पूरे वार्ड में घुटन थी।

रात में दोबारा लाइट गुल होने पर महिलाएं आक्रोशित हो गई।

गेट में ताला, परिजन नहीं निकल सके बाहर

जब दूसरी बार रात 2:30 बजे लाइट गई, तो स्टाफ ने प्रसूता वार्ड के रास्ते में गेट बंद कर ताला लगा दिया। इस वजह से महिलाएं और उनके साथ आई अटेंडर बाहर नहीं निकल पाए। गर्मी से परेशान महिलाएं चिल्लाती रहीं लेकिन किसी ने नहीं सुना। परिजन गेट खुलवाने की गुहार लगाते रहे ताकि वे बच्चों को खुली हवा में ले जा सकें।

मोबाइल की टार्च का उजालर कर परिजन बैठे रहे।

मोबाइल की टार्च का उजालर कर परिजन बैठे रहे।

जनरेटर और इन्वर्टर थे, लेकिन चालू नहीं किए गए

जिला अस्पताल में इमरजेंसी के लिए जनरेटर और इन्वर्टर की व्यवस्था है, लेकिन रात को बिजली जाने पर ये बंद पड़े थे। पूरे अस्पताल में अंधेरा छाया रहा। लोगों का आरोप है कि ये व्यवस्था सिर्फ कागजों में है, हकीकत में कोई उपयोग नहीं होता।

CMHO ने कहा- मेरे बंगले में भी लाइट नहीं

बिजली गुल होने के दौरान सिविल सर्जन डॉ. सुनीता कामले को दो बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। सीएमएचओ डॉ. नरसिंह गहलोत से संपर्क करने पर उन्होंने जवाब दिया, “मेरे खुद के बंगले और कॉलोनी में भी लाइट नहीं है।” जानकारी मिलने के बाद भी वे अस्पताल नहीं पहुंचे।

पार्वती बाई पाल।

पार्वती बाई पाल।

स्थाई इलेक्ट्रीशियन की नियुक्ति नहीं

अस्पताल ने HT कनेक्शन ले रखा है और यहां पावर स्टेशन भी अलग है, लेकिन लंबे समय से कोई स्थायी इलेक्ट्रीशियन तैनात नहीं है। दो इलेक्ट्रीशियन के रिटायर होने के बाद से जरूरी मरम्मत कार्य के लिए प्राइवेट लोगों पर निर्भरता है। शनिवार रात भी बिजली कंपनी के स्टाफ को बुलाकर लाइन चालू कराई गई।

महिलाओं नवजात शिशुओं को अंधेरे में इस तरह चुप कराने की कोशिश करती रही।

महिलाओं नवजात शिशुओं को अंधेरे में इस तरह चुप कराने की कोशिश करती रही।

सीहोर जिले से भी आते हैं मरीज, लेकिन व्यवस्थाएं बदहाल

नर्मदापुरम जिला अस्पताल न केवल जिले का, बल्कि पूरे संभाग का मुख्य सरकारी अस्पताल है। यहां सीहोर जिले के बुधनी, नसरुल्लागंज और रहती जैसे क्षेत्रों से भी प्रसव के लिए महिलाएं आती हैं, लेकिन व्यवस्थाएं बदहाल हैं।

तस्वीरों में देखिए बीती रात कैसे परेशान होते रहे परिजन…

प्रसूता वार्ड के गेट पर महिला गार्ड स्टाफ भी अंधेरे में ड्यूटी करते रहा।

प्रसूता वार्ड के गेट पर महिला गार्ड स्टाफ भी अंधेरे में ड्यूटी करते रहा।

रात 3 बजे महिला अटेंडर खुली हवा में आने के लिए परेशान दिखी।

रात 3 बजे महिला अटेंडर खुली हवा में आने के लिए परेशान दिखी।

वार्ड और बाहर के हिस्से में अंधेरे में परिजन बैठे रहे।

वार्ड और बाहर के हिस्से में अंधेरे में परिजन बैठे रहे।

बिजली कंपनी स्टॉफ ने बिजली फॉल्ट का सुधार किया। अस्पताल प्रबन्धन प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन को छोटी मोटी चीजों के लिए बुलाता है।

बिजली कंपनी स्टॉफ ने बिजली फॉल्ट का सुधार किया। अस्पताल प्रबन्धन प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन को छोटी मोटी चीजों के लिए बुलाता है।

Source link