रोते बिलखते रहे शाहिद अफरीदी, विराट कोहली के जिगरी ने दिया गहरा जख्म

रोते बिलखते रहे शाहिद अफरीदी, विराट कोहली के जिगरी ने दिया गहरा जख्म


Last Updated:

Shahid Afridi in pain after AB de Villiers carnage : विराट कोहली के जिगरी दोस्त एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में पाकिस्तान को कूट कर भारत को आंख दिखाने वाले शाहिद अफरीदी की बोलती बंद…और पढ़ें

एबी डिविलियर्स की पारी देख शाहिद अफरीदी की हालत हुई खराब
नई दिल्ली. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सेमीफाइनल मैच से पहले इंडिया चैंपियंस को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी बुरा भला कहा था. टूर्नामेंट में खेल रहे भारतीय क्रिकेटर्स द्वारा लीग मैच खेलने से मना करने को उठाते हुए कहा अब किस मुंह से हमसे सेमीफाइनल खेलेंगे. भारतीय टीम ने बिना मैच खेले वापस लौटने का फैसला लिया और इस मेहरबानी से पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा. यहां विराट कोहली के दोस्त एबी डिविलियर्स ने उनकी टीम को इतना मारा कि शाहिद अफरीदी रोते बिलखते नजर आए. 9 विकेट की बड़ी जीत के साथ भारत के अपमान का बदला साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने लिया.

भारत के दया से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के फाइनल में पहुंचे पाकिस्तानियों की हवा साउथ अफ्रीका ने निकाल दी. अकेले एबी डिविलियर्स ने इतना मारा को गेंदबाजों की हालत खराब हो गई. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान चैंपियंस ने सरजील खान के 76 रन के दम पर 5 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज की अनुभवी खिलाड़ियों की टीम ने 16.5 ओवर में ही 1 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली. लगातार दूसरी बार फाइनल हारने के साथ ही पाकिस्तान का जख्म फिर से ताजा हो गया.



Source link