भारत ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 591 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 182 मैच जीते, 185 हारे, 223 ड्रॉ रहे और 1 मैच टाई रहा है. इससे भारत की कुल टेस्ट जीत का प्रतिशत लगभग 30.78% है. लेकिन 90 सालों के अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत को केवल पांच ही मैचों में नजदीकी जीत मिली है. ज्यादातर नजदीकी मैचों में जीत भारत के हाथ फिसल गई.
रन अंतर विपक्षी टीम स्थान तारीख
13 ऑस्ट्रेलिया मुंबई 3 नवंबर 2004
28 इंग्लैंड कोलकाता 30 दिसंबर 1972
31 ऑस्ट्रेलिया एडिलेड 6 दिसंबर 2018
37 वेस्ट इंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 19 अप्रैल 2002
49 वेस्ट इंडीज किंग्सटन 30 जून 200
इनमें सबसे नजदीकी जीत 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में 13 रन से थी.
इंग्लैंड में नजदीकी जीत कौन सी और कब मिली
इंग्लैंड में भारत की टेस्ट क्रिकेट में सबसे नजदीकी जीत 1971 में इसी ओवल मैदान पर मिली थी. जब भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर एक इतिहास रचा था. ये ऐतिहासिक मैच 6-9 अगस्त 1971 को खेला गया था. ये वो सीरीज थी, जब भारत ने पहली बार इंग्लैंड को उसी की जमीन पर पहली बार सीरीज में हराया था.
ओवल के मैदान पर भारत ने 54 साल पहले नजदीकी जीत हासिल की थी.
अगर इस ओवल टेस्ट को जीत सके तो बेहद नजदीकी होगी
वैसे रनों के अंतर से भारत ने इंग्लैंड में कोई बहुत कम अंतर से जीत हासिल नहीं की है. अगर इस मैच में वो जीत पाया तो ये जीत निश्चित रूप से बहुत नजदीकी होगी. अभी भारत को जीत के लिए चार विकेट की दरकार है जबकि इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए. जे स्मिथ (2) और आवर्टन (8) क्रीज पर हैं. जीत के लिए इंग्लैंड के सामने 374 रनों का टारगेट है जबकि फिलहाल उसके 6 विकेट 339 रनों पर जा चुके हैं.
बदल चुका है टेस्ट मैचों का टेंपरामेंट
इसमें कोई शक नहीं कि अब टेस्ट मैचों का टेंपरामेंट बदल चुका है. अब वो ठुक-ठुक स्टाइल में नहीं खेले जाते बल्कि तेज अंदाज में ही खेले जाने लगे हैं. इसी वजह से अब खेले जा रहे तमाम टेस्ट मैच 90 के दशक तक खेले जाने वाले टेस्ट क्रिकेट की स्टाइल से एकदम अलग होते हैं. अब टेस्ट क्रिकेट का अंदाज बदला है. वो क्लासिकल बेशक है लेकिन तेज और फटाफट भी.
ओवल का मैदान भारत के लिए कैसा रहा है
अब ओवल के मैदान पर भी भारत के प्रदर्शन के बारे में जान लीजिए. ये भारत का कोई बहुत फेवरेट ग्राउंड तो नहीं कहा जा सकता है लेकिन ये मैदान भारत के खिलाफ ज्यादा रहा है. ओवल में भारत की पहली जीत 1971 में आई थी. 2021 में यहां टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में 157 रन से हराया.
ओवल में भारत के कुल मैचों की संख्या (2025 तक): 15 टेस्ट
जीत: 2 (1971, 2021)
ड्रा: 7
हार: 5
भारत नजदीकी मैच कम क्यों जीत पाता है
फिलहाल ओवल के इस मैच की बात करें तो अब भारत की जीत जिन दो रास्तों से आएगी, वो बॉलिंग और फील्डिंग है. ये सबको मालूम है कि भारत इस मैच में अपने प्रमुख गेंदबाज बुमराह के बगैर खेल रहा है. वैसे वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते टीम उन्हें खिलाती कम है रेस्ट ज्यादा देती है. राहत की बात ये है कि इस पूरे मैच में सिराज और प्रसन्ना ने अच्छी गेंदबाजी की है. वैसे सिराज पिछले कुछ सालों से बाहर भी अच्छी गेंदबाज करते रहे हैं.
कैच छोड़ना और फील्डिंग में चूक – नजदीकी मैचों में कैच छोड़ना या आसान रन रोकने में असफलता हार का बड़ा कारण होती है. भारत के खिलाड़ी कई बार अहम कैच छोड़ देते हैं या रनआउट का मौका गंवा देते हैं, जिससे विपक्षी टीम बच निकलती है.
रणनीति की कमी – आखिरी पारी में गेंदबाजी रोटेशन या बल्लेबाजी क्रम को लेकर रणनीतिक चूकों के चलते दबाव में टीम संतुलन खो देती है, और मैच फिसल जाता है. हालांकि इस पूरी सीरीज में भारतीय टीम की रणनीति पर लगातार सवाल उठते रहे हैं. उम्मीद है कि इस बार टीम इसे गलत साबित कर ही देगी.
मानसिक मजबूताई की कमी- दबाब की स्थिति में संयम और मनोबल बनाए रखना चुनौती है। इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों की तुलना में भारतीय टीम इन क्षणों में कई बार लचीलापन नहीं दिखा पाती।