पत्नी को कुल्हाड़ी से मारने वाले पति को जेल: बैतूल में 15 साल की मासूम के सामने मार डाला था; सिर में थे चोट के निशान – Betul News

पत्नी को कुल्हाड़ी से मारने वाले पति को जेल:  बैतूल में 15 साल की मासूम के सामने मार डाला था; सिर में थे चोट के निशान – Betul News



बैतूल में पत्नी को कुल्हाड़ी से मारने वाले पति को पुलिस ने पकड़ लिया है। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। ज़िले के चिचोली थाना के ग्राम पटवारीढाना में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की 3 अगस्त को कुल्हाड़ी से हत

.

आरोपी सुखराम सेलुकर (45) ने अपनी पत्नी सुम्मी सेलुकर (40) पर अपनी ही 15 वर्षीय बेटी के सामने जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

मृतका की नाबालिग बेटी ने पुलिस को बताया कि रात लगभग 2 बजे उसके पिता ने मां से पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट करते हुए कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। सुबह जब वह जागी तो उसने मां को खून से लथपथ हालत में मृत पाया। घटना की सूचना मृतका की बेटी ने अपने मामा राहुल सेलुकर (21) को दी। राहुल अपनी मां शीला के साथ मौके पर पहुंचे, जहां सुम्मीबाई मृत अवस्था में पाई गईं। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप यादव पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। एसपी निश्चल एन. झारिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की।

सीन ऑफ क्राइम यूनिट प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भीमपुर भेजा गया। आरोपी के खिलाफ थाना चिचोली में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।

घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी सुखराम की तलाश में पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरिओम पटेल, निरीक्षक आबिद अंसारी, उपनिरीक्षक दिलीप यादव सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।



Source link