सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस: आठवीं के छात्र की पिटाई के मामले में दो दिन में देना है जवाब – shajapur (MP) News

सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल की प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस:  आठवीं के छात्र की पिटाई के मामले में दो दिन में देना है जवाब – shajapur (MP) News

शाजापुर के सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल जलोदा की प्रिंसिपल को एक छात्र की पिटाई के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस जिला पंचायत सीईओ और परियोजना संचालक, जिला शिक्षा केंद्र संतोष टैगोर ने जारी किया है।

.

नोटिस में कहा गया है कि प्रिंसिपल ने कक्षा 8 के एक छात्र को शारीरिक दंड और मानसिक उत्पीड़न दिया, जो शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 17(1) का उल्लंघन है। इस अधिनियम की धारा 17(2) के तहत यह एक दंडनीय अपराध है। प्रिंसिपल को इस मामले में दो दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

Source link