भारत कभी पिछड़कर जीता तो कभी गंवा दी अपनी लीड… टेस्ट क्रिकेट की 7 रोमांचक सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

भारत कभी पिछड़कर जीता तो कभी गंवा दी अपनी लीड… टेस्ट क्रिकेट की 7 रोमांचक सीरीज, देखें पूरी लिस्ट


नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान इंग्लैंड को ओवल टेस्ट में 6 रन से हराया. यह एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का पांचवां मैच था. भारत की जीत के साथ ही पांच मैचों की यह सीरीज 2-2 से बराबर हो गई. इसके साथ ही कड़े मुकाबले वाली सीरीज की लिस्ट में एक और चमकदार पन्ना जुड़ गया. ऐसा पहली बार नहीं हुआ जबकि कोई टेस्ट सीरीज रोमांच के चरम पर समाप्त हुई. पिछले डेढ़ दशक ऐसी 7 सीरीज ये रही हैं.

1. भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2020-21
यह भारतीय क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ सीरीज में से एक थी. इसमें भारत ने अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने और कुछ कड़ी चुनौतियों से पार पाकर ऑस्ट्रेलिया पर 2-1 से जीत दर्ज की. एडिलेड में 36 रन के अपने न्यूनतम स्कोर पर आउट होने से लेकर गाबा में तीन विकेट की जीत तक, कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को उसकी धरती पर ही धूल चटा दी.

3. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 2010-11
यह आखिरी टेस्ट सीरीज थी जिसमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की मशहूर तिकड़ी ने अपना प्रभाव छोड़ा था. सेंचुरियन में पारी और 25 रन से मिली करारी हार के बाद भारत ने डरबन टेस्ट में जोरदार वापसी करते हुए 85 रन से जीत हासिल की. इस मैच में लक्ष्मण ने डेल स्टेन और मोर्ने मोर्केल की आक्रामक जोड़ी के सामने 96 रन की पारी खेली थी. केपटाउन में अंतिम टेस्ट में भारत को मैच बचाने के लिए पूरे पांचवें दिन बल्लेबाजी करनी थी. भारतीय टीम गौतम गंभीर (184 गेंदों पर 68 रन), राहुल द्रविड़ (112 गेंदों पर 31 रन), सचिन तेंदुलकर (91 गेंदों पर नाबाद 14 रन) और वीवीएस लक्ष्मण (67 गेंदों पर नाबाद 32 रन) की बदौलत ऐसा करने में सफल रही.

4. भारत बनाम इंग्लैंड, 2011-12
भारत और इंग्लैंड की इस टेस्ट सीरीज में 4 मैच खेले गए. भारत ने अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया. इसके बाद केविन पीटरसन के शतक की मदद से इंग्लैंड ने मुंबई में भारत को 10 विकेट से हरा दिया. इसके बाद उसने ईडन गार्डंस, कोलकाता में सात विकेट से जीत हासिल की. नागपुर में इंग्लैंड ने चौथा टेस्ट आसानी से ड्रॉ कराकर सीरीज 2-1 से जीत ली. जो रूट ने उस टेस्ट में डेब्यू किया था.

VIDEO: प्रसिद्ध भाई ये तो धोखा है… अपर कट की फील्डिंग लगाकर यॉर्कर कौन मारता है?

5. ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2016-17
यह दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ों के बीच की जंग थी. दक्षिण अफ्रीका के पास कैगिसो रबाडा और वर्नोन फिलेंडर थे. ऑस्ट्रेलिया के पास मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाज थे. दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में बाजी मारी क्योंकि उन्होंने पर्थ और होबार्ट में अपनी टीम को जीत दिलाई जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच जीता था. यह 2008 के बाद ऑस्ट्रेलिया की घरेलू सीरीज में पहली हार थी.

6. न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान 2017-18
जैसे ही न्यूजीलैंड ने अबू धाबी में कदम रखा, पाकिस्तान की अपने मजबूत स्पिन आक्रमण के कारण 3-0 से जीत की भविष्यवाणी की जाने लगी. लेकिन कीवी टीम ने पहला टेस्ट चार रन के मामूली अंतर से जीत लिया. इसके बाद पाकिस्तान ने दुबई में पारी और 16 रन से जीत हासिल की. तीसरा मैच अबू धाबी में हुआ. इस बार कीवी टीम ने ऑफ स्पिनर विलियम समरविले के सात विकेटों की बदौलत 123 रन से जीत हासिल की और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

7. भारत बनाम इंग्लैंड 2021-22
यह सीरीज कोविड-19 महामारी के कारण खाली स्टेडियमों में खेली गई थी. भारत ने नॉटिंघम में ड्रॉ के बाद लॉर्ड्स में 151 रन से जीत हासिल की. इसके बाद लीड्स में मैच हुआ. इंग्लैंड ने यह मैच पारी और 76 रन से जीतकर हिसाब बराबर कर लिया. फिर भारत ने ओवल में चौथा टेस्ट 157 रन से जीता. अब भारत सीरीज में 2-1 से आगे था और पांच मैचों की सीरीज का बस एक ही मुकाबला बाकी था. लेकिन तभी कोविड ने खेल बिगाड़ दिया. सितंबर 2021 में भारतीय टीम के कुछ सदस्यों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के कारण दौरे को स्थगित कर दिया गया था. तकरीबन एक साल बाद सीरीज का पांचवां मैच खेला गया. इंग्लैंड ने जुलाई 2022 में बर्मिंघम में खेले गए इस पांचवें टेस्ट में 378 रन से जीत दर्ज की और सीरीज बराबर कर दी.



Source link