राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब इसको तोड़ना नामुमकिन!

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब इसको तोड़ना नामुमकिन!


अफगानिस्तान के खतरनाक लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. राशिद खान अब ओवरऑल टी20 क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले और इकलौते गेंदबाज बन गए हैं. राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में 650 विकेट पूरे करते हुए अपना नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज करा लिया है. राशिद खान से पहले दुनिया में कोई भी गेंदबाज कभी भी टी20 क्रिकेट में 650 विकेट पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बना पाया है.

राशिद खान ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अफगानिस्तान के सुपरस्टार स्पिनर राशिद खान ने यह उपलब्धि मंगलवार को द हंड्रेड लीग 2025 में लॉर्ड्स के मैदान पर हासिल की है. राशिद खान ने ओवल इनविंसिबल्स के लिए खेलते हुए लंदन स्पिरिट के खिलाफ टर्न लेती पिच पर 20 गेंदों में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए. राशिद खान ने इस दौरान वेन मैडसेन, रयान हिगिंस और लियाम डॉसन को आउट किया था.

अब वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन!

राशिद खान टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 651 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. राशिद खान के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना अब नामुमकिन के बराबर है. राशिद खान के बाद टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का नाम आता है. ड्वेन ब्रावो ने 582 टी20 मैचों में 631 विकेट हासिल किए थे. राशिद खान 478 पारियों में 651 विकेट झटक चुके हैं.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

1. राशिद खान (अफगानिस्तान) – 651 विकेट

2. ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) – 631 विकेट

3. सुनील नरेन (वेस्टइंडीज) – 589 विकेट

4. इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) – 547 विकेट

5. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 498 विकेट



Source link