मैहर थाना अंतर्गत शुक्रवार की सुबह 3 बजे देवी जी रोड पर हनुमान टोला स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर में चोर घुसा। बदमाश जाली तोड़कर अंदर घुसा था। वहां से घंटे, घंटियां, तार और पूजन सामग्री चोरी कर ले गया। यह लाल कोठी के बगल में स्थित दक्षिणमुखी हनुमान जी का
.
मंदिर के पुजारी पंडित रमेश कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इसकी फुटेज पुलिस को सौंपी जा चुकी है।
मंदिरों में चोरी की घटनाएं बढ़ रही
शहर में मंदिरों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। नगर के श्रद्धालुओं और पुजारियों ने पुलिस को कई बार शिकायतें की हैं। इसके बावजूद चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
स्थानीय लोगों में लगातार हो रही इन घटनाओं को लेकर गुस्सा है। सभी ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।