Last Updated:
MP Politics: मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र में भाजपा विधायकों ने ही अपनी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. भ्रष्टाचार, अतिक्रमण, कानून व्यवस्था और हितग्राहियों को लाभ न मिलने जैसे मुद्दों को लेकर विधायकों ने सरकार…और पढ़ें
भाजपा विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेराइस स्थिति ने विपक्ष को भी सरकार को घेरने का अवसर दे दिया. कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि जब भाजपा के अपने विधायक ही सरकार से संतुष्ट नहीं हैं, तो यह स्पष्ट है कि सरकार जमीनी स्तर पर काम नहीं कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं और वास्तविक लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है.
सदन में जिन भाजपा विधायकों ने सवाल उठाए, उनमें वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव ने आदिवासियों को दिए गए पट्टों पर कब्जे का मुद्दा उठाया. उमाकांत शर्मा ने सरकारी जमीनों पर बढ़ते अतिक्रमण और उन्हें न हटाए जाने पर चिंता जताई. गायत्री राजे पवार ने उज्जैन की शिप्रा नदी में फैक्ट्रियों का दूषित पानी मिलने का मामला उठाया.
इस घटनाक्रम ने स्पष्ट कर दिया कि सत्ता पक्ष के भीतर भी असंतोष की आवाजें उठने लगी हैं और भाजपा विधायकों का यह रुख आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को प्रभावित कर सकता है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें