Bhopal : मोदी, पबजी और डोरेमॉन ने जीता राखी बाजार! भाई-बहनों की बनी पहली पसंद

Bhopal : मोदी, पबजी और डोरेमॉन ने जीता राखी बाजार! भाई-बहनों की बनी पहली पसंद


Last Updated:

Rakshabandhan 2025 : भोपाल के बाजार में राखी खरीदारी के लिए बंपर भीड़ देखने को मिल रही है. इस बार मोदी और डोरेमोन राखियों का अलग लेवल का क्रेज है.

राजधानी भोपाल के बाजारों में तरह-तरह की राखियों के अलावा कपड़े, गिफ्ट और मिठाइयां मौजूद है. न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट, बैरागढ़ और जुमेराती के बाजारों में पैर रखने की भी जगह नहीं है.

rakhi

बाजार खचाखच भरे होने के साथ ही इस बार त्यौहार के मौके पर खास राखियां भी देखने को मिल रही है. भोपाल के न्यू मार्केट स्थित बाजार में हर जगह राखी के स्टॉल देखने को मिल रहे हैं.

rakhi

इसमें खास तौर पर राजनीति से जुड़ी राखियां शामिल है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दिग्गज नेता के चित्र वाली राखी दिख रही है. साथ ही पबजी, डोरेमॉन और मोटू-पतलू राखी का क्रेज है.

rakhi

यदि इनके दाम की बात करें तो पीएम मोदी वाली राखी का दाम करीब 250 रुपए तक है. वहीं डोरेमॉन और मोटू-पतलू वाली राखी करीब 60 रुपए की है. इसके अलावा सुपरमैन, छोटा भीम और टॉम एंड जेरी वाली राखी भी 70 से 100 रुपए के बीच है.

rakhi

इसके अलावा अन्य कार्टून से लेकर धागे वाली राखी 10 रुपए से लेकर 200-300 रुपए तक मिल रही है. हालांकि कुछ जगहों पर सोना-चांदी की आर्टिफिशियल राखी भी महंगे दाम में बिक रही है.

rakhi

इन राशियों के दाम की बात करें तो यह भी 600-700 से लेकर 1,000 रुपए तक मिल रही है. साथ ही ज्वैलरी की दुकान पर चांदी की राखियों का खूब ट्रेंड देखा जा रहा है, जिसे बढ़ते भाव के साथ भी बहनों द्वारा भाई के लिए खरीदी जा रही है.

rakhi

इसके अलावा स्टोन वर्क, कुंदन, मेटल, डायमंड लुक और जरदोजी वाली फैंसी राखियां भी मौजूद है. साथ ही धार्मिक राखियों की भी खूब डिमांड है, जिसमें राधा-कृष्ण, गणेश, शिव-पार्वती और श्रीराम की आकृति वाली राखियां शामिल है.

rakhi

भोपाल के सबसे बड़े न्यू मार्केट के अलावा बैरागढ़, जुमेरती और बिट्टन मार्केट मैं भी लोगों की भीड़ जमकर उमड़ रही है. हालांकि शहर का सबसे सस्ता मार्केट न्यू मार्केट खरीदारी के मामले में पहले स्थान पर बना हुआ है.

homemadhya-pradesh

Bhopal : मोदी, पबजी और डोरेमॉन ने जीता राखी बाजार! भाई-बहनों की बनी पहली पसंद



Source link