Last Updated:
Janmashtami Tulsi Upay: शास्त्रों के अनुसार श्री कृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार माने जाते हैं. भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर हुआ था. इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए त…और पढ़ें
कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी?
पंडित आनंद भारद्वाज ने लोकल 18 को बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात 11 बजकर 49 मिनट के लगभग प्रारंभ होगी. 16 अगस्त को रात 09 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी. इस बार गृहस्थों की जन्माष्टमी 15 अगस्त और वैष्णव की जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी.
जन्माष्टमी पर तुलसी के उपाय
– अगर नौकरी या बिजनेस में तरक्की नहीं मिल रही हो तो जन्माष्टमी पर तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं. ऐसा करते हुए भगवान श्रीकृष्ण से मन ही मन अपनी मनोकामना कहें. मान्यता है कि ऐसा करने से जल्द ही मनोकामना पूरी हो जाती है.
– जन्माष्टमी के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतें दूर हो जाती हैं, जिसके परिणाम स्वरूप दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है. इसके अलावा यह उपाय उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिनकी शादी में दिक्कतें आ रही हैं.
– जन्माष्टमी पर पूजन के समय लड्डू गोपाल को माखन का भोग लगाएं तो उसमें तुलसी के पत्ते जरूर डालें. साथ ही भगवान को तुलसी पत्ता अर्पित करें. माना जाता है कि जन्माष्टमी के दिन ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.