Last Updated:
Vishvas Sarang on Love Jihad: मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि लव जिहाद में नशा भी एक बड़ा एलिमेंट है. इस वजह से हमने इस बार के रक्षाबंधन महोत्सव को लव जिहाद और नशे के खिलाफ लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया है.
विश्वास सारंग बोले- लव जिहाद के खिलाफ चलेगा अभियान.भोपाल. मध्य प्रदेश में लगातार लव जिहाद के मामले बढ़ते जा रहे है. इसके बाद अब सरकार ने पूरी मजबूती से इसके खिलाफ लड़ने की तैयारी में है. मध्य प्रदेश सरकार के खेल और सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने रक्षाबंधन के मौके पर राखी बंधवाने के साथ ही बहनों को लव जिहाद से बचने की शपथ भी दिलवाई. न्यूज 18 के साथ खास बातचीत में उन्होंने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि पिछले 16 सालों से लाखों की तादाद में मुझे बहनें राखी बांधती आ रही हैं. 16 सालों से हम रक्षाबंधन महोत्सव मनाते आ रहे हैं. ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है. पिछली बार भी डेढ़ लाख से ज्यादा बहनों ने मुझे राखी बांधी थी. ये लगातार कार्यक्रम हमारा चलता रहा है. हर साल हम रक्षाबंधन के इस महोत्व को सामाजिक सरोकार के एक विषय से जरूर जोड़ते हैं.
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि देखने को मिल रहा है कि लव जिहाद के कई केस सामने आ रहे हैं. बहन-बेटियों को बहलाकर, फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने के लिए लव जिहाद किया जा रहा है. इसमें काफी ऑर्गनाइज सेक्टर काम कर रहा है. इसके पीछे एक बड़ा गिरोह काम करता है. लव जिहाद के केस पूरे देश से सामने आ रहे हैं.
सरकार ने छेड़ी अनोखी मुहिम
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि लव जिहाद में नशा भी एक बड़ा एलिमेंट है. इस वजह से हमने इस बार के रक्षाबंधन महोत्सव को लव जिहाद और नशे के खिलाफ लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया है. हम बहनों की अलग-अलग टोली बना रहे है. विजय वाहिनी के जरिए ये बहनें एक-एक घर जाएंगे, मोहल्ले, स्कूल, कॉलेज और जिम जाएंगी. लव जिहाद के खिलाफ एक मुहिम शुरू की जाएगी. नशे के खिलाफ भी जागरुकता बढ़ाई जाएगी.