अशोकनगर में कई जगह निकली तिरंगा यात्रा: बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने निकाली रैली, मिनी मैराथन में दौड़े 150 से ज्यादा युवा – Ashoknagar News

अशोकनगर में कई जगह निकली तिरंगा यात्रा:  बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने निकाली रैली, मिनी मैराथन में दौड़े 150 से ज्यादा युवा – Ashoknagar News


अशोकनगर जिले में बुधवार को पूरे दिन हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत कई जगह रैलियां निकली। कलेक्ट्रेट में एसपी विनीत कुमार जैन ने एपीएस स्कूल के बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली और लोगों को जागरूक

.

बच्चों ने तिरंगा के आकार में बनाई मानव चेन मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में सूरेल से थूबोन गांव तक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। शासकीय हाई स्कूल डूंगासरा के बच्चों ने तिरंगे की आकृति में मानव श्रृंखला बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया।

मिनी मैराथन में तिरंगा लेकर दौड़े युवाखेल और युवा कल्याण विभाग ने शशिन्द्र राणा पार्क से तुलसी पार्क तक तिरंगा मिनी मैराथन का आयोजन किया, जिसमें 150 से ज्यादा युवाओं ने दौड़ लगाई। कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में शहर और गांव की महिलाओं ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोगों को घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

अभियान के तहत रंगोली, निबंध, स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी हुईं, जिनसे बच्चों में देशभक्ति और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलेगा।

जिले के अलग अलग हिस्सों से आईं रैली की तस्वीरें



Source link