रेलवे स्टेशन परिसर के अंधेरी पुलिया इलाके में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बाइक सवार ने ई-रिक्शा चालक पर सरेआम फायर कर दिया। गोली चालक के कान को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची। वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौज
.
टक्कर के बाद बढ़ा विवाद जानकारी के अनुसार, खूथी निवासी ई-रिक्शा चालक नवी सवारी लेकर जयस्तंभ चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी ई-रिक्शा एक बाइक से हल्की टक्कर खा गई। इससे नाराज बाइक सवार ने मौके पर विवाद किया।
नवी जब अंधेरी पुलिया की तरफ मुड़ा, तो बाइक सवार ने उसकी ई-रिक्शा रोक ली और कट्टे से फायर कर दिया। गोली नवी के कान के पास से निकल गई, जिससे उसे मामूली चोट आई।
कोतवाली में की शिकायत घटना के समय ई-रिक्शा में बैठी सवारी अंजलि जायसवाल ने भी पुलिस को बताया कि आरोपी ने कट्टे से फायर किया था। पीड़ित चालक नवी ने सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन चूंकि वारदात रेलवे परिसर की सीमा में हुई, इसलिए मामला आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी को सौंप दिया गया।
सीसीटीवी फुटेज खंगालना किया शुरू जीआरपी प्रभारी राजेश राज ने बताया कि पीड़ित ने प्रारंभिक बयान में केवल जयस्तंभ चौक पर हुए विवाद का जिक्र किया है, गोली चलाने की बात नहीं कही है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।