Last Updated:
IND vs ENG: भारतीय टीम जब ओवल में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में मुश्किल में थी, तब थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु का ड्रेसिंग रूम में बजाया गया ‘श्री शिव रुद्राष्टकम्’ ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा दिया.
श्री शिव रुद्राष्टकम और भारतीय टीम का कनेक्शननई दिल्ली: भारत का इंग्लैंड दौरा. ओवल में जारी पांचवां और आखिरी टेस्ट. लंदन का आसमान बादलों से भरा हुआ है. पहले दिन के खेल में ही भारतीय पारी लड़खड़ा चुकी है. 38 रन पर दोनों ओपनर पवेलियन लौट चुके हैं और ड्रेसिंग रूम का माहौल उतना ही भारी जितना बाहर का मौसम. तभी भारतीय टीम के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु ने स्पीकर ऑन किया और गूंज उठा- ‘नमामीशमीशान निर्वाणरूपम्, विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदः स्वरूपम्…‘ यह था श्री शिव रुद्राष्टकम्…
दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के अनुसार जब टीम मुश्किल में थी तब थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु ने स्पीकर पर श्री शिव रुद्राष्टकम् चला दिया. रघु के इस कदम ने सबको श्री रामेश्वरम की उस कथा की याद दिला दी, जब मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने रावण पर विजय पाने के लिए शिवलिंग स्थापित कर रुद्राष्टकम का पाठ किया था और महादेव की कृपा से लंका-विजय प्राप्त की थी.
इंग्लैंड गए भारतीय दल के एक अन्य सदस्य ने दैनिक जागरण को बातचीत में बताया:
मैच के समय ड्रेसिंग रूम में हमेशा गाने चलते रहे हैं. कई बार हम स्पीकर पर हनुमान चालीसा भी सुनते हैं और प्रैक्टिस करते हैं, लेकिन पांच दिन तक श्री शिव रुद्राष्टकम् सुनना पहली बार हुआ है. मैं ये दांवा नहीं कर रहा कि हम सिर्फ इसी वजह से जीते, लेकिन इतना तय है कि इस दिव्य मंत्र से अप्रत्याशित ऊर्जा तो प्राप्त हुई थी.
खिलाड़ियों में आई अदृश्य शक्ति!
दिलचस्प है कि अब श्री शिव रुद्राष्टकम् सिर्फ ड्रेसिंग रूम तक ही सीमित नहीं है. कई भारतीय खिलाड़ी अपनी कार और घर में भी स्पीकर पर यही स्तुति सुन रहे हैं और अपने परिवार को सुना रहे हैं.
यहां बताना जरूरी हो जाता है कि लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में हारने के बाद भारत ने बर्मिंघम का मैदान मारा. सीरीज जब 1-1 से बराबर हुई तो लॉर्ड्स में खेला गया बेहद करीबी मुकाबला भारत के हाथ से फिसल गया. इसके बाद मैनचेस्ट में टीम इंडिया ने हार के जबड़े से निकलते हुए मैच ड्रॉ किया और ओवल में मुश्किल हालातों से उबरते हुए न सिर्फ मैच में वापसी की बल्कि रोमांचक अंदाज में जीत हासिल करते हुए पांच टेस्ट की श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ कर ली.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें