देश के सबसे बड़े धार्मिक शहर उज्जैन में देवी-देवताओं के खूब मंदिर देखने को मिल जाएंगे लेकिन यहां एक ऐसा मंदिर भी है, जो सिर्फ आस्था ही नहीं बल्कि देशभक्ति की मिसाल भी पेश करता है. हम बात कर रहे हैं भारत सेवक मंदिर की. यहां देवी-देवताओं की नहीं बल्कि देश के वीर सपूतों, महान नेताओं, खिलाड़ियों और समाजसेवियों की प्रतिमाएं स्थापित हैं.