डंपर ने कार को मारी टक्कर: रोड क्रॉस करते समय हादसा, सीसीटीवी आया सामने; पति-पत्नी सवार थे – Ratlam News

डंपर ने कार को मारी टक्कर:  रोड क्रॉस करते समय हादसा, सीसीटीवी आया सामने; पति-पत्नी सवार थे – Ratlam News


रतलाम के सागोद रोड पर रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। रोड क्रॉस कर रही कार को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार तिरछी घूम गई। हालांकि स्पीड धीमी होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

.

डंपर की टक्कर से कार तिरछी हो गई।

ज्वेलर्स शो-रूम के सामने हुई घटना घटना रविवार शाम करीब 4:40 बजे की है। कलीमी कॉलोनी निवासी हितेश सुराणा पिता लालचंद सुराणा अपनी पत्नी अर्चना के साथ कार (क्रमांक MP 43 ZG 2348) से जेएमडी पेलैस की तरफ रोड क्रॉस कर रहे थे। तभी बिबड़ौद की ओर से आए डंपर (क्रमांक MP 43 ZL 0922) ने कार के ड्राइवर साइड पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

डंपर चालक

डंपर चालक

कार का बोनट टूटा, दंपती सुरक्षित टक्कर से कार का बोनट टूट गया और वाहन तिरछा हो गया। हादसे में पति-पत्नी सुरक्षित रहे। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंपर चालक लोकेश पिता नारायण मईडा निवासी बाजना को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link