Last Updated:
Sagar Weather Update: सागर में सोमवार की शाम करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई जिससे दिन भर की गर्मी से परेशान चल रहे लोगों को राहत मिली. मौसम विभाग ने 20 अगस्त से मौसम में बदलाव की वजह से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

मंगलवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और पिछले एक हफ्ते के मुकाबले आज मौसम कुछ बदला हुआ सा है. स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले तीन दिन मध्यम तेज बारिश देखने को मिलेगी.

हालांकि इस दौरान कहीं कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है मौसम में बदलाव का असर आज यानी मंगलवार की शाम से ही दिखाई देने लगेगा इस हफ्ते भारी बारिश होने की संभावना है

22 अगस्त से 27 अगस्त तक अति भारी बारिश होने का अनुमान है जिसमें कहीं-कहीं पर 8 इंच तक बारिश हो सकती है और इसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात उस क्षेत्र में बन सकते हैं.

सोमवार को दोपहर के बाद से ही पहले ग्रामीण क्षेत्रों में 10 15 मिनट अलग-अलग जगह पर हल्की बारिश हुई इसके बाद शाम होते-होते शहर में भी देखने को मिली वहीं गंगा आरती के समय बारिश होने से श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला.

इधर पिछले एक हफ्ते से हल्की बारिश होने की वजह से उमस भरी गर्मी सता रही है, इसी के चलते सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा.

बारिश नहीं होने का लाभ किसान उठा रहे हैं और वह अपनी फसलों में उर्वरकों का छिड़काव करना चाहते हैं ऐसे में लंबे समय बाद जब खाद पहुंचा लेकिन किसानों को नहीं मिल पाया तो उन्होंने सड़क पर आकर हंगामा कर दिया और जाम लगाया.

सागर जिले में अब तक 35 इंच बारिश हो चुकी है और अगस्त के महीने में अभी तक उसे तरह की बारिश नहीं हुई है जैसी उम्मीद की जा रही थी लेकिन अब मौसम विभाग के अनुमान ने एक बार फिर अच्छी बारिश की अनुमान दिया है

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है अस्पतालों में भारी भीड़ लग रही है ऐसे में डॉक्टरों ने सावधान रहने की और अच्छा खान-पान रखने की सलाह दिए