खंडवा के ग्रामीण अंचल में बुधवार को तेज बारिश के हालात रहे है। पूरे सीजन में अब जाकर पहली बार नदी-नाले उफान पर आए हैं। खासकर, कावेरी नदी में बाढ़ के हालात बन गए। नदी किनारे कालमुखी गांव में हाट बाजार के दौरान अचानक पुल पर उफनती नदी का पानी का आ गया, ज
.
दुकानदारों का लाखों रूपए का नुकसान हो गया। वहीं उफनते पुल को पार करते समय एक महिला बहने लगी, हालांकि उसी समय साथ आ रहे लोगों ने महिला का हाथ थाम लिया। महिला को सुरक्षित दूसरे किनारे पर लाया गया।
नदी में पानी बढ़ने की वजह से महिला बह गई।
बुधवार को लगने वाले कालमुखी हाट बाजार में दोपहर 3 बजे अचानक तेज बारिश से बाजार स्थल के रास्ते वाले नाले में बाढ़ आ गई। बाजार में दो पहिया की पार्किंग से तीन मोटरसाइकिल बह गई। लगातार पानी गिरता देखकर ग्राम बोराड़ी माल से बाजार आई महिलाएं हडबडाहट में नाला पार करने लगी।
नाले के बीच आने पर जब वह बहने लगी तो गांव के चार-पांच युवाओं ने दौड़कर उन्हें बचाया। वहीं खेतों में फंसे लोगों को गांव तक सुरक्षित लाने के लिए कालमुखी सरपंच प्रतिनिधि गोविंद वर्मा ने ट्रैक्टर भेजा।

महिला को साथ चल रहे लोगों ने बचाया।
ओंकारेश्वर बांध के 9 गेटों को 9 मीटर तक खोला इधर, वर्तमान में ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर 196.51 मीटर हैं। बांध के 5 गेटों से कुल ओपनिंग 3 मीटर रखकर 743 क्यूमेक्स व विद्युतगृह से 1896 क्यूमेक्स अर्थात कुल 2639 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा था। ओंकारेश्वर बांध परियोजना के बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ के शिफ्ट प्रभारी ने बताया कि वर्तमान में अपस्ट्रीम में स्थित इंदिरा सागर बांध से कुल जल निष्कासन 1963 क्यूमेक्स किया जा रहा हैं।
वर्तमान में ओंकारेश्वर बांध के जलाशय क्षेत्र में बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए बुधवार रात 8 बजे से ओंकारेश्वर बांध के 9 गेटों से कुल ओपनिंग 9 मीटर रखकर करीब 2169 क्यूमेक्स व पावर हाउस से 1896 क्यूमेक्स अर्थात कुल 4065 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा हैं।