रतलाम पुलिस ने एक बिना नंबर की मोडिफाइड स्कोडा कार को एक से डेढ़ किमी पीछा कर पकड़ा है। कार मालिक तेज रफ्तार में लहराते हुए कार चला रहा था। कार के साइलेंसर से पटाखों जैसी तेज आवाज आ रही थी। स्टेशन रोड थाने से बाहर से कार निकली तो पुलिस ने इसे पीछा कर प
.
रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देशन में शहर में रात्रिकालीन गश्त और विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना स्टेशन रोड टीआई स्वराज डाबी टीम के साथ रात में गश्त कर रहे थे। मंगलवार रात डेढ़ बजे एक सफेद रंग की स्कोडा कार संदिग्ध हालत में थाने के बाहर से निकली। कार तेज रफ्तार में लहराते हुए चल रही थी। साइलेंसर से फटाकों जैसी तेज आवाज आ रही थी।
आरोपी कार मालिक अरबाज सैयद।
टीआई ने रोका तो नहीं रुके टीआई ने कार को रोकने की कोशिश की। लेकिन कार चला रहे युवक ने कार को नहीं रोका। टीआई ने पीछा किया। युवक कार को थाने के सामने से होते हुए से अंबेडकर सर्कल, कोर्ट चौराहा होते फव्वारा चौक पहुंचा। जहां पुलिस ने इसे रोका। कार में तीन से चार युवा थे।
लड़की देखने आए थे रतलाम कार चलाने वाले की पहचान अरबाज (29) पिता आसिफ सैयद निवासी बोरीवली ईस्ट, मुंबई के रूप में हुई। यह खुद कार मालिक है। पुलिस के अनुसार यह अपने परिवार के साथ रतलाम में लड़की देखने आया था। इस दौरान शहर में तेज गति से व साइलेंसर से पटाखे फोड़ने की आवाज करते हुए घूम रहा था। कार पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।
इन धाराओं में केस दर्ज
- धारा 281 बीएनएस।
- 112/183(1) 184 मोटर व्हीकल अधिनियम,
- धारा 190(2), 77/177, 120/190(2), सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स 1989।
- धारा 15 मध्यप्रदेश कोलाहल अधिनियम।
- स्कोडा कार को भी जप्त कर लिया।

पुलिस ने कार को भी जप्त कर लिया है।