रायसेन के महामाया चौक में 3 फीट तक पानी भरा: रात में 2 घंटे तक हुई तेज बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट – Raisen News

रायसेन के महामाया चौक में 3 फीट तक पानी भरा:  रात में 2 घंटे तक हुई तेज बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट – Raisen News


रायसेन में मंगलवार रात 10 बजे से तेज बारिश शुरू हुई जो 2 घंटे तक जारी रही। महामाया चौक नगर पालिका के सामने तीन फीट तक पानी भर गया। निचली बस्तियों में जल भराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महाचौक पर जल भराव के बीच भी वाहन चालक अपने वाहनों को

.

रायसेन में इस साल 1 जून से अब तक 45.28 इंच बारिश दर्ज की गई है। जिले में औसत बारिश का पैमाना 47.13 इंच है। जो रात में हुई बारिश से लगभग पूरा होने वाला है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 5 दिनों से रायसेन में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

हलाली डैम 72 प्रतिशत तक भरा अगस्त तक हुई बारिश से जिले का बारना डैम 100 प्रतिशत भर गया है। रायसेन और विदिशा को पानी देने वाला सम्राट अशोक परियोजना का हलाली डैम 72 प्रतिशत भर चुका है। जिले के अन्य बांध और तालाबों में भी अच्छा जल भराव हुआ है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।



Source link