सीढ़ियों के नीचे मिला तहखाना, दिखी ऐसी चीज, दंग रह गए अधिकारी

सीढ़ियों के नीचे मिला तहखाना, दिखी ऐसी चीज, दंग रह गए अधिकारी


Last Updated:

MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. टीम ने एक होटल में छापा मारा. इस दौरान सीढ़ियों के नीचे से अवैध शराब का जखीरा बरामद किया गया.

सीढ़ियों के नीचे मिला तहखाना, दिखी ऐसी चीज, दंग रह गए अधिकारीखरगोन में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई.
खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में एक होटल से आबकारी टीम ने बड़ी मात्रा में देशी, विदेश शराब जब्त किया है. होटल में सीढ़ियों के नीचे तहखाना बनाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा रखा गया था. आबकारी विभाग ने करीब 1 लाख रुपये से अधिक की 188.44 बल्क लीटर कई तरह की देशी और विदेशी शराब जब्त किया है. कलेक्टर भव्या मित्तल और आबकारी सहायक आयुक्त सत्यनारायण दुबे के निर्देश पर सहायक आबकारी अधिकारी सजेंद्र मोरी की अगुवाई में बडवाह, सनावद, महेश्वर और कसरावद की संयुक्त आबकारी टीम ने खास अभियान के तहत कार्रवाई की.

आबकारी टीम ने मौके से एक आरोपी युवराज को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है. आरोपी से पूछताछ में जब्त शराब चिंटू भाटिया, जीतू और सन्नी नामक व्यक्तियों के होने का भी आबाकारी टीम को खुलासा किया है.

कार्रवाई के बाद शराब माफिया में हड़कंप

आबकारी विभाग अब तीनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है. बडवाह की हिन्दू होटल पर आबकारी टीम की छापामार कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हडकंप मच गया है. खरगोन जिले में शराब की धरपकड़ को लेकर चल रहे अभियान के तहत इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

सीढ़ियों के नीचे मिला तहखाना, दिखी ऐसी चीज, दंग रह गए अधिकारी



Source link