जब कलेक्टर करने लगे अफसरों-कर्मचारियों का इंतजार, देरी से आने वालों की क्लास

जब कलेक्टर करने लगे अफसरों-कर्मचारियों का इंतजार, देरी से आने वालों की क्लास


Last Updated:

Rewa News: कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगे से किसी भी अफसर या कर्मचारी की उपस्थिति में लापरवाही पाई गई, तो उसके खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

Zoom

कलेक्टर ने देरी से आने वालों की जमकर क्लास लगाई.

रिपोर्ट- शिवेंद्र सिंह बघेल, रीवा. मध्य प्रदेश के रीवा में एक अनोखा स्थिति तब देखी गई, जब कलेक्टर ही अपने कार्यालय के गेट पर खड़े होकर अफसरों और कर्मचारियों का इंतजार करने लगे. दरअसल रीवा कलेक्ट्रेट में बुधवार को उस समय सख्त प्रशासनिक अनुशासन देखने को मिला, जब कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी खुद मुख्य गेट पर पहुंच गए. उन्होंने कार्यालय में देरी से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को गेट पर ही रोककर कतारबद्ध कर दिया और देर से आने वालों को कड़े शब्दों में फटकार लगाई. कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समय की पाबंदी शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस दौरान कलेक्टर सूर्यवंशी ने कहा कि आम जनता अपने कार्यों के लिए समय पर कार्यालय पहुंचती है, ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों का देर से आना न केवल अनुशासनहीनता है बल्कि जनता के समय का भी अनादर है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link