अनूपपुर में हाथी ने नाबालिग पर किया हमला: झाड़ी में छिपकर बचाई जान, जिला अस्पताल में भर्ती; वन विभाग अलर्ट – Anuppur News

अनूपपुर में हाथी ने नाबालिग पर किया हमला:  झाड़ी में छिपकर बचाई जान, जिला अस्पताल में भर्ती; वन विभाग अलर्ट – Anuppur News




अनूपपुर वन परिक्षेत्र के सिंदूरी गांव में बुधवार रात एक हाथी ने नाबालिग संजय चौधरी (17) पर हमला कर दिया। नाबालिग ने झाड़ी में छिपकर जान बचाई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया है। संजय चौधरी अपने दोस्त दीपक कौशिक के साथ सिंदूरी गांव की बस्ती में एक शादी समारोह की बारात देखने जा रहा था। रात करीब 8:30 बजे सिंदूरी गांव से बस्ती के बीच आम के बगीचे से गुजरते समय अचानक एक हाथी सामने आ गया। हाथी हमले में नाबालिग झाड़ी में छिपकर बचा हाथी को देखकर संजय घबरा गया और भागने की कोशिश की, लेकिन हाथी ने उसका पीछा किया। खुद को भागने में असमर्थ पाकर संजय पास की बरमासी झाड़ी में छिप गया। हाथी झाड़ी के पास पहुंचा और संजय को कुचलने का प्रयास किया। संजय चौधरी के अनुसार, हाथी ने उसके पैर को दो-तीन बार कुचलने की कोशिश की, लेकिन घनी झाड़ियों के कारण उसे गंभीर चोट नहीं आई। इसके बाद हाथी दूसरी ओर चला गया। दोस्त ने घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया कुछ देर झाड़ियों में छिपे रहने के बाद संजय बाहर निकला और लड़खड़ाते हुए अपने दोस्त को घटना की जानकारी दी। दोस्त ने ग्रामीणों और हाथी गश्ती दल को सूचित किया, जिसके बाद घायल संजय को जिला अस्पताल अनूपपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल नाबालिग को कोई गंभीर चोट नहीं है और उसका इलाज जारी है। हमले के बाद से वन विभाग अलर्ट जांच के बाद चोट का वास्तविक स्तर कल एक्स-रे रिपोर्ट से स्पष्ट हो पाएगा। वहीं वन विभाग अधिकारी विवेक मिश्रा ने बताया कि यह वही हाथी है, जिसने 26 अप्रैल की दोपहर भोलगढ़ के जंगल में महिला प्रेमवती पाव को कुचलकर मार डाला था, जबकि उनके पति रामानुज पाव और 6 वर्षीय दीपक पाव को घायल कर दिया था। घटना के बाद वन विभाग का अमला सिंदूरी सहित आसपास के गांव अमगवां, छुलहा, मौहरी, गुआरी सहित अन्य क्षेत्रों में अलर्ट जारी करते हुए लगातार गश्त कर रहा है।



Source link