पाकिस्तान के इस दिग्गज ने बनाया था महारिकॉर्ड, कोहली-स्मिथ और विलियम्सन भी तोड़ने में रहे नाकाम

पाकिस्तान के इस दिग्गज ने बनाया था महारिकॉर्ड, कोहली-स्मिथ और विलियम्सन भी तोड़ने में रहे नाकाम


पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कई दिग्गज तेज गेंदबाज हुए हैं. उन ही में से एक नाम पाकिस्तान के फास्ट बॉलर वसीम अकरम का है. अकरम ने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों की नाक में दम कर रखा था. उन्हें स्विंग का जादूगर भी कहा जाता था. वे बॉल को शानदार तरीके से इन स्विंग आउट स्विंग कराने के लिए जाने जाते थे. लेकिन आज हम उनके एक ऐसे कीर्तिमान की चर्चा करेंगे, जिसके बारे में आपने शायद ही कभी सुना होगा. इस मामले में अकरम को विराट, स्मिथ और विलियमसन जैसे दिग्गज भी नहीं पीछे छोड़ पाए हैं. 

अकरम का सर्वोच्च इंडिविजुअल स्कोर

अकरम ने साल 1996 में मुल्तान में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पुरी दुनिया को हैरान कर दिया.  अकरम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे मैच में नाबाद 257 रन बना डाले थे. इस पारी के दौरान उन्होंने जबरदस्त 12 गगनचुंबी छक्के जड़े. 90 के दशक में टेस्ट क्रिकेट में ये वर्ल्ड रिकॉर्ड था.

ये भी पढ़ें: इन दिग्गजों ने कायम किया था वर्ल्ड क्रिकेट में दबदबा, आज तक के क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तान

ये दिग्गज आजतक नहीं तोड़ पाए हैं रिकॉर्ड

भारत के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने साल 2025 की शुरुआत में इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. कोहली ने भले ही अपने टेस्ट करियर के दौरान 6 दोहरे शतक जड़े हैं. लेकिन पूरे टेस्ट करियर के दौरान वो अकरम के इंडिविजुअल स्कोर रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सके.  कोहली अपने टेस्ट करियर में 254 रन ही बना सके.

न्यूजीलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज जो केन विलियम्सन ने अभी तक अपने टेस्ट करियर में ओवरऑल 105 मैच खेले हैं.  उनके टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर 251 रनों का रहा है. वो वसीम अकरम के रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में अभी तक 119 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 239 रनों का रहा है. स्मिथ के पास आगे भी मौका है वसीम अकरम के रिकॉर्ड को तोड़ने का.

वसीम अकरम का टेस्ट करियर

अपनी धारदार गेंदबाजी के लिए मशहूर अकरम ने अपने टेस्ट करियर में 104 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2.39 की  बेहतरीन इकोनॉमी से 414 विकेट हासिल किए. उन्होंने अपने करियर के दौरान 5 विकेट हासिल करने का कारनामा 25 बार किया है. वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 2898 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 7 अर्धशतक शामिल है. 



Source link