देवी अहिल्याबाई होलकर की 230वीं पुण्यतिथि आज: लाव लश्कर के साथ निकलेगी अहिल्याबाई की पालकी, इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक – Indore News

देवी अहिल्याबाई होलकर की 230वीं पुण्यतिथि आज:  लाव लश्कर के साथ निकलेगी अहिल्याबाई की पालकी, इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक – Indore News



पुण्यश्लोका देवी अहिल्या बाई होलकर की 230वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को शहर में कई आयोजन होंगे। ये आयोजन देवी अहिल्या उत्सव समिति द्वारा आयोजित किए गए है। भानपुरा मठ के शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ देवी अहिल्या पुण्य स्मरण समारोह में भाग लेने इंदौ

.

इंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर होगा रुद्राभिषेक

देवी अहिल्या उत्सव समिति की अध्यक्ष व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और पालकी यात्रा संयोजक सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद गोपाल मंदिर में देवी अहिल्या बाई की चित्रपट प्रतिमा पर आह्वान किया जाएगा। सुबह 10 बजे पंढरीनाथ चौराहा स्थित इंद्रेश्वर महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक का आयोजन देश की सुरक्षा, सम्मान और अच्छी बारिश की कामना के साथ किया जाएगा। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक डागा व मंत्री शरयू वाघमारे ने बताया कि सुबह कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायकगण सहित कई लोग शामिल होंगे।

लाव लश्कर के साथ निकलेगी पालकी यात्रा

समिति उपाध्यक्ष सुधीर देड़गे, राम मूंदड़ा ने बताया कि गांधी पर दोपहर 3.30 बजे सम्मान समारोह व पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भानपुरा मठ के शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ होंगे एवं अध्यक्षता सुमित्रा महाजन करेंगी। शाम 5.30 बजे स्वामी जी व ताई, भव्य पालकी में देवी अहिल्या की प्रतिमा को विराजित कर पूजन करेंगे। यहीं से परंपरागत लाव लश्कर के साथ पालकी यात्रा निकाली जाएगी।

पालकी यात्रा मार्ग पर सभी मंच एक ओर ही लगेंगे। यात्रा में झंडा गुरु व्यायामशाला एवं मल्हारी मार्तंड व्यायामशाला के अखाड़े भी मौजूद रहेंगे। ये दोनों अखाड़े साल में केवल इसी दिन उठते हैं। यात्रा में होलकर स्टेट के 14 राजाओं के प्रतिक 14 युवा तथा अहिल्या सेना के रूप में युवतियां परंपरागत वेशभूषा में घोड़े पर सवार रहेंगी। यात्रा में अहिल्या बाई देवी के जीवन पर आधारित झांकी, अहिल्या स्मारक की झांकी, मराठी सोशल ग्रुप व लोक संस्कृति मंच द्वारा निर्मित ऑपरेशन सिंदूर की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

इन रास्तों से गुजरेगी पालकी यात्रा

पालकी यात्रा सह संयोजक प्रेमप्रकाश वर्मा, मंदार महाजन ने बताया कि बोहरा समाज का बैंड, शस्त्र प्रदर्शन करते हुए दुर्गा वाहिनी, पुलिस बैंड, शंख बजाती बंगाली महिलाओं का दल भी इस यात्रा में शामिल रहेगा। यात्रा एमजी रोड, कोठारी मार्केट, एमजी रोड थाना, कृष्णपुरा छत्री, लक्ष्मी मंदिर, राजबाड़ा होते हुए गोपाल मंदिर पर पहुंचेगी। समिति की मालासिंह ठाकुर, नितिन तापड़िया ने बताया कि पूरे पालकी मार्ग पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्पवर्षा कर पालकी यात्रा का स्वागत किया जाएगा। भव्य एवं सुसज्जित पालकी को श्रद्धालु अपने कंधे पर उठाकर चलेंगे। पालकी में देवी अहिल्या की पूजन की हुई तस्वीर भी मौजूद रहेगी। पालकी यात्रा का समापन गोपाल मंदिर में होगा जहां पूजन एवं महाआरती होगी।

सेवाभावी पुलिसकर्मी संजय सांवरे को गुणीजन सम्मान

श्री अहिल्योत्सव समिति द्वारा इस वर्ष का गुणीजन सम्मान सेवाभावी पुलिसकर्मी संजय सांवरे को दिया जाएगा। सांवरे अपनी ड्यूटी से समय निकालकर विभिन्न सेवा बस्तियों में 60 से अधिक बच्चों को पढ़ा रहे है। शुक्रवार दोपहर को गांधी हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।



Source link