सतना में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। नियमित ऑटो चालक की जगह आए दूसरे व्यक्ति ने 4 साल 6 महीने की बच्ची के साथ बैड डच किया। बच्ची की शिकायत पर परिवार के लोगों ने शिकायत की। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।
.
घटना 19 अगस्त की है। आरोपी राजकुमार दाहिया (21) को ने घटना का अंजाम दिया।
दरअसल पतेरी इलाके के एक स्कूल का नियमित ऑटो चालक बीमार था। उसने अपने पड़ोसी राजकुमार को एक दिन के लिए बच्चों को घर छोड़ने भेजा। आरोपी ने सभी बच्चों को छोड़ने के बाद यूकेजी वन की छात्रा को अकेले में पाकर दुराचार किया।
सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि
21 अगस्त की शाम को बच्ची को तकलीफ महसूस हुई। परिजनों के पूछने पर उसने घटना बताई। परिजन रात में थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 65(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने जब पीड़िता को आरोपी की फोटो दिखाई, तो उसने तुरंत पहचान लिया। नियमित ऑटो चालक से पूछताछ में पता चला कि उसने बीमारी के कारण राजकुमार को बच्चों को छोड़ने के लिए कहा था।