18 साल की लड़की की मौत, बिना सूचना शव जलाया: अशोकनगर में परिजनों ने अस्थियों बहाईं; पुलिस को सुसाइड की बात पर शक – Ashoknagar News

18 साल की लड़की की मौत, बिना सूचना शव जलाया:  अशोकनगर में परिजनों ने अस्थियों बहाईं; पुलिस को सुसाइड की बात पर शक – Ashoknagar News


अशोकनगर जिले के गीलारोपा गांव में 18 वर्षीय गुरप्रीत कौर की संदिग्ध मौत ने सवाल खड़े कर दिए हैं। शनिवार दोपहर उसकी मौत हुई, लेकिन परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का खेत में अंतिम संस्कार कर अस्थियां नदी में प्रवाहित कर दीं।

.

परिजन दावा कर रहे हैं कि गुरप्रीत ने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। लेकिन जिस कमरे में फांसी की बात कही जा रही है, वहां से कोई साक्ष्य नहीं मिला। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने पंखे से प्रिंट लिए हैं। एफएसएल टीम भी मौके पर जांच कर रही है।

बिना सूचना दिए रातों-रात अंतिम संस्कार मामले में पुलिस के लिए सबसे बड़ी शंका यह है कि मौत के बाद परिजनों ने न तो पुलिस को खबर दी, न ही किसी रिश्तेदार को। रविवार सुबह तक सभी क्रियाएं पूरी कर दी गईं। यह घटना परिवार ने छिपाने की कोशिश की।

एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि

मामला संदिग्ध है। हर एंगल से जांच की जा रही है। जिस कमरे में सुसाइड का दावा है, वहां कोई सबूत नहीं मिले। ग्वालियर की एफएसएल टीम भी जांच में जुटी है। अधिकारी कोक सिंह परिहार के नेतृत्व में टीम नदी में अस्थियों की तलाश कर रही है।

QuoteImage



Source link