Shivpuri News: शोले फिल्म की तर्ज पर शिवपुरी जिले में एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला. बैराड़ थाना क्षेत्र के गोंदरी गांव में अल्ताफ खान नामक युवक अपने ही समाज की युवती से प्रेम करता था. प्रेमिका से नाराजगी के बाद अल्ताफ अचानक गांव के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और धमकी देने लगा. “कूद जाऊंगा, जान दे दूंगा.” करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा. पुलिस और ग्रामीणों की समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया.