ड्राई फ्रूट से भी महंगे…! सिर से गिरे बाल बना रहे महिलाओं को मालामाल, दिल्ली-मुंबई की मंडी में भारी डिमांड

ड्राई फ्रूट से भी महंगे…! सिर से गिरे बाल बना रहे महिलाओं को मालामाल, दिल्ली-मुंबई की मंडी में भारी डिमांड


Last Updated:

Ajab-Gajab: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में महिलाएं अपने झड़े हुए बाल ₹3000-₹4000 प्रति किलो के भाव पर बेच रही हैं. यह बाल नकली हेयर प्रोडक्ट्स जैसे विग्स और एक्सटेंशन बनाने के लिए मुंबई, दिल्ली और कोलकाता भेज…और पढ़ें

Ajab-Gajab: अभी तक आपने काजू बादाम और अन्य सामग्री बाजार में बिकते हुए देखी होगी, लेकिन क्या महिलाओं के शरीर के बाल को बिकते हुए देखा है, तो तब बात सही है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में महिलाओं के सिर से निकलने वाले बाल बिकते हैं और इसका दाम भी ड्राई फ्रूट से दोगुना महंगा है. 3000 से 4000 किलो तक फेरी लगाने वाले इन बालों को खरीदते हैं. फेरी लगाने वाले असलम का कहना है कि इस व्यवसाय से बुरहानपुर में करीब 50 से अधिक लोग जुड़े हुए हैं, जो रोज सुबह बाल खरीदने के लिए लोगों के घर-घर जाते हैं. महिलाएं भी इन बालों को एकत्रित कर कर रखती है, जो सिर से निकले हुए बाल होते हैं. वही बाल महिलाओं के बिकते हैं, जो ₹4000 किलो तक बिक रहे है. मुंबई दिल्ली और कोलकाता की मंडी में इन बालों की सबसे अधिक डिमांड होती है. इस से नकली बालों की टोपियां और कई प्रकार के आइटम बनाए जाते हैं. इसलिए उनकी डिमांड दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.

बाल खरीदने वाले लोगों ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने शिकारपुरा क्षेत्र में रहने वाले असलम से बात की तो उन्होंने बताया कि दिल्ली मुंबई कलकत्ता में महिलाओं के सिर से निकलने वाले बालों की बहुत डिमांड है. इसलिए हम फेरी लगाकर महिलाओं से बाल खरीदने हैं. ₹3000 किलो तक हम खरीदते हैं और ₹4000 किलो तक हम व्यापारियों को बेचते हैं. बुरहानपुर जिले से रोजाना एक से डेढ़ किलो बाल एकत्रित हो जाते हैं. महिलाएं भी यह बाल जमा कर कर रखती है. जब भी फेरी लगाने वाला आता है तब बैच देती हैं.

ड्राई फ्रूट से दो गुनाह महंगे बिकने हैं बाल 
महिलाएं जब भी सुबह के समय में अपने बाल नहा कर बनाती है. कंघी में जो महिलाओं के सिर से बाल निकलते हैं. वह बाल ड्राई फ्रूट से भी दोगुना महंगे बिकने हैं. ड्राई फ्रूट कि यदि बाजार में बात करें तो वह हजार से ₹1200 किलो तक बिकता है, लेकिन यह बाल तीन से ₹4000 किलो तक बिकते हैं और गली मोहल्ले में लोग खरीदने के लिए आने लगे हैं. महिलाएं भी 50 से 100 ग्राम बाल एकत्रित होने पर बेच देती है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeajab-gajab

ड्राई फ्रूट से भी महंगे…! सिर से गिरे बाल बना रहे महिलाओं को मालामाल



Source link