मप्र सरकार ने 7.57% की ब्याज दर से सरकारी बॉन्ड से लिया 4800 करोड़ रुपए का कर्ज – Bhopal News

मप्र सरकार ने 7.57% की ब्याज दर से सरकारी बॉन्ड से लिया 4800 करोड़ रुपए का कर्ज – Bhopal News


मप्र सरकार ने मंगलवार को सरकारी बॉन्ड के जरिए 2300 करोड़ और 2500 करोड़ की दो किस्तों में कुल 4800 करोड़ का कर्ज लिया है। ये कर्ज 18 और 20 साल की अवधि के लिए लिए गए हैं। इन कर्जों की वजह से अब मप्र पर कुल देनदारी 449640 करोड़ हो चुकी है।

.

रिजर्व बैंक द्वारा मंगलवार को रखी गई सरकारी बांड्स की नीलामी में मप्र के अलावा राजस्थान, पश्चिम बंगाल और केरल जैसे राज्यों ने बड़ी मात्रा में कर्ज लिए हैं। मप्र ने 7.57% की ब्याज दर पर 18 और 20 साल के लिए कर्ज लिए हैं। हर छमाही इसके ब्याज का भुगतान होगा। सरकार को इस कर्ज की राशि 28 अगस्त को मिल जाएगी। मौजूदा वित्तीय वर्ष में मोहन सरकार अब तक छठी बार कर्ज ले चुकी है।



Source link