अविश्वसनीय: 546 रन की पारी… वैभव नहीं, ब्रायन लारा का भी उस्ताद 14 साल का ये बल्लेबाज, आज वापसी का मोहताज

अविश्वसनीय: 546 रन की पारी… वैभव नहीं, ब्रायन लारा का भी उस्ताद 14 साल का ये बल्लेबाज, आज वापसी का मोहताज


Unique Cricket Record: वैभव सूर्यवंशी, वो खिलाड़ी जिसने 14 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से दुनिया में डंका बजाया. आईपीएल से लेकर अंडर-19 टीम में इस 14 साल के बल्लेबाज की दहशत है. लेकिन हम वैभव नहीं ऐसे 14 साल के बल्लेबाज की पारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है. विस्फोटक बल्लेबाजी दूर, इस 14 साल के लड़के ने ऐसी पारी खेल दी थी कि गेंदबाज विकेट की भीख मांगते नजर आ रहे थे. 

ठोक डाले थे 546 रन

ये बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि पृथ्वी शॉ थे. साल 2013 जब पृथ्वी शॉ महज 14 साल के थे. उन्होंने मुंबई के आजाद मैदान में हैरिस शील्ड मैच के दौरान 546 रन बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया था. उस दौर में यह माइनर क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर रहा. उन्होंने अपनी पारी में 85 चौके और 5 छक्के जमाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


6 घंटे मचाई थी तबाही

शॉ की पारी दो दिनों में 367 मिनट यानि लगभग 6 घंटे तक चली. शॉ रिजवी स्प्रिंगफील्ड टीम का हिस्सा थे. उनकी टीम ने शॉ की 546 रन की पारियों की बदौलत सेंट फ्रांसिस डी’असीसी पर 899 रनों की बढ़त हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. शॉ ने महज 18 साल की उम्र में टीम इंडिया की टेस्ट टीम में डेब्यू हुआ और उन्होंने पहले ही मैच में शतक ठोक कई रिकॉर्ड्स बनाए थे. 

ये भी पढे़ं.. PKL-12 में वैभव सूर्यवंशी ने भी दिखाए तेवर, रोमांच के डोज के साथ हुआ आगाज, पुनेरी पलटन जबड़े छीनी जीत

आज वापसी के मोहताज

यादगार डेब्यू और उज्जवल भविष्य के चर्चे तेज ही थे कि पृथ्वी शॉ ने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली. साल-दर-साल उनके प्रदर्शन का ग्राफ गिरता रहा और उनका पत्ता टीम इंडिया से कट गया. कभी फिटनेस तो कभी अय्याशी ने उनके हालात बद से बद्तर कर दिए. आज पृथ्वी शॉ टीम इंडिया में वापसी के मोहताज हैं. एक दौर में उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से हो रही थी. लेकिन आज गुमनामी में छाए नजर आ रहे हैं. देखना दिलचस्प होगा कि वह वापसी करने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं. 



Source link