जियो की स्पीड चोरी: 11 टावरों की बेसबैंड यूनिट चोरी हजारों यूजर्स का 5जी नेटवर्क ठप – Gwalior News

जियो की स्पीड चोरी:  11 टावरों की बेसबैंड यूनिट चोरी हजारों यूजर्स का 5जी नेटवर्क ठप – Gwalior News



ग्वालियर में जियो की स्पीड चोरी हो गई है। चोरों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में रिलांयस जियो कंपनी का 5जी नेटवर्क ठप कर दिया है। चोर गिरोह ने बीते 10 दिन में 10 अलग-अलग क्षेत्रों से 11 टावरों से 5जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले बेसबैंड यूनिट (बीबीयू) चो

.

मजबूरी में लोग 4 जी नेटवर्क और स्पीड से काम चला रहे हैं। 5जी नेटवर्क ठप होते ही कंपनी के इंजीनियरों ने जांच-पड़ताल की तो चोरी का पता चला। कंपनी ने गोला का मंदिर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने राजकुमार नाम के चोर को पकड़ा है। कंपनी के इंजीनियरों के मुताबिक चोर गिरोह के लोग टेलीकॉम कंपनी में काम कर चुके हैं। इसलिए उन्हें पता थी टॉवर में बीबीयू मशीन कहां लगती है।

12 से शुरू हुई चोरी, 15 दिन बाद कराई एफआईआर कंपनी के टेक्नीशियन रमेश लचौरिया ने बताया कि 12 अगस्त को सनसिटी, सूर्य विहार, कृष्णा नगर, 19 को मेला ग्राउंड, 20 को राजा पंचम सिंह मार्ग, 21 को महाराजपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में लगे टावर से मशीन चोरी हुई। शुरुआत में कंपनी ने अपने स्तर पर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन जब उन्हें नहीं पकड़ सके तो 27 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराई।

एक्सपर्ट – आनंद श्रीवास्तव, क्लस्टर इंचार्ज, रिलांयस जियो कंपनी ग्वालियर

तीन लाख की एक मशीन एक टॉवर में एक बेसबैंड यूनिट (बीबीयू) लगती है। इसी मशीन से 5जी नेटवर्क मिलता है। जियो यूजर्स के मोबाइल का नेट तेजी से चलता है। चोरी के बाद 11 टावरों के आसपास रहने वाले हजारों जियो यूजर्स के मोबाइल का डेटा अब धीमा चलेगा। लोग विकल्प के रूप में 4जी नेट का यूज कर सकते हैं। एक बीबीयू की कीमत करीब 3 लाख की आती है। कंपनी को सभी टॉवर के लिए यूनिट को मंगाने से लेकर लगाने में 15 दिन का समय लग सकता है।

जल्द पूरी गैंग पकड़ में होगी गोला का मंदिर थाने के टीआई हरेंद्र शर्मा का कहना है कि एक चोर को पकड़ा है। चोर से पूछताछ चल रही है। जल्द ही पूरी गैंग पकड़ में होगी।



Source link