सुवासरा में जैन और पोरवाल समाज के बीच मारपीट: जमीनी विवाद में दोनों पक्षों के 5-5 लोगों पर केस दर्ज – Garoth News

सुवासरा में जैन और पोरवाल समाज के बीच मारपीट:  जमीनी विवाद में दोनों पक्षों के 5-5 लोगों पर केस दर्ज – Garoth News


मंदसौर जिले के सुवासरा में जैन और पोरवाल समाज के बीच जमीनी विवाद हिंसक रूप में बदल गया। शनिवार शाम 4 से 5 बजे के बीच यह घटना हुई। एक समूह ने दूसरे समूह के व्यक्ति को उसके घर के बाहर पीटा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

.

घटना के बाद दोनों समुदाय के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे। वे रात 8 बजे तक थाने पर डटे रहे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।

दोनों पक्षों के 10 लोगों पर केस दर्ज

सीतामऊ एसडीपी दिनेश प्रजापति ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह जमीनी विवाद का मामला सामने आया है। सुवासरा थाने में दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए हैं। दोनों समाजों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है। मामले की गहन जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। अभी तक पुलिस ने आरोपियों के नाम जाहिर नहीं किए हैं।



Source link