छिंदवाड़ा के नरसिंहपुर रोड पर शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसा हिंदुस्तान लीवर के पास हुआ, गनीमत रही कि समय पर एयरबैग खुलने से चालक की जान बच गई।
.
तेज रफ्तार में लहराते हुए आई कार, अचानक गिरी नाले में
स्थानीय निवासी बिट्टा वर्मा ने बताया कि कार (MP28ZA0580) अचानक लहराती हुई आई और बेकाबू होकर सीधे सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसा अचानक हुआ, मौके पर भीड़ जमा हो गई।
क्रेन की मदद से कार को निकाला गया
लोगों ने गेट खोलकर ड्राइवर को निकाला
कार नाले में गिरने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से गेट खोले गए और चालक को बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि कार का एयरबैग समय पर खुल गया, जिससे चालक को गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई।
क्रेन की मदद से निकाली कार
सूचना मिलते ही मौके पर क्रेन बुलाई गई और नाले में फंसी कार को बाहर निकाला गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और वाहन पर से नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।